कृषि समन्वयकों को स्थायी किये जाने पर हर्ष नवादा (सदर). बिहार कर्मचारी चयन आयोग द्वारा कृषि समन्वयकों का वर्ष 2016 के 18 जनवरी से आठ फरवरी तक काउंसेलिंग कराया जा रहा है. पूरे बिहार में कृषि के क्षेत्र में क्रांति लाने के उद्देश्य से प्रदेश के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा कृषि समन्वयकों की सेवा बहाल किये जाने जैसी घोषणा से समन्वयकों में खुशी देखी जा रही है. जिला कृषि समन्वयक संघ के अध्यक्ष राजेश रंजन ने बताया कि कृषि समन्वयक विषय वस्तु विशेषज्ञ के रूप में कार्यरत लोगों के परिश्रम का फल है कि पूरे विश्व में धान, गेहूं व आलू उत्पादन में बिहार का डंका बज रहा है. मुख्यमंत्री की घोषणा का कृषि समन्वयक अनिल कुमार, अंजनी कुमार, अजय पटेल, नित्यनंदन शास्त्री, मनीष कुमार, राघवेंद्र नारायण, चंदन, अजय कुमार, राकेश कुमार, मुकेश कुमार, दिलीप कुमार, राहुल कुमार, सुशील कुमार, घनश्याम कुमार तथा सुधांशु कुमार ने प्रसन्नता व्यक्त की है.
कृषि समन्वयकों को स्थायी किये जाने पर हर्ष
कृषि समन्वयकों को स्थायी किये जाने पर हर्ष नवादा (सदर). बिहार कर्मचारी चयन आयोग द्वारा कृषि समन्वयकों का वर्ष 2016 के 18 जनवरी से आठ फरवरी तक काउंसेलिंग कराया जा रहा है. पूरे बिहार में कृषि के क्षेत्र में क्रांति लाने के उद्देश्य से प्रदेश के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा कृषि समन्वयकों की सेवा बहाल […]
