उद्योग लगाने के लिए मिलेगा मदद

उद्योग लगाने के लिए मिलेगा मदद फोटो-10नवादा (नगर). प्रधानमंत्री स्वरोजगार योजना के तहत विभिन्न प्रकार के छोटे उद्योग लगाने के लिए ऋण उपलब्ध कराने के लिए साक्षात्कार का आयोजन बुधवार को समाहरणालय स्थित डीआरडीए भवन में किया गया. योजना के तहत लघु व कुटीर उद्योग बनाकर काम करने वाले कई लोगों को इसके तहत लाभ […]

उद्योग लगाने के लिए मिलेगा मदद फोटो-10नवादा (नगर). प्रधानमंत्री स्वरोजगार योजना के तहत विभिन्न प्रकार के छोटे उद्योग लगाने के लिए ऋण उपलब्ध कराने के लिए साक्षात्कार का आयोजन बुधवार को समाहरणालय स्थित डीआरडीए भवन में किया गया. योजना के तहत लघु व कुटीर उद्योग बनाकर काम करने वाले कई लोगों को इसके तहत लाभ देने के लिए इंटरव्यू लिया गया. डीडीसी एसएम कैसर सुल्तान ने बताया कि स्वरोजगार के लिए सरकार काफी प्रोत्साहन दे रही है. जो लोग खुद मेहनत कर स्वरोजगार शुरू करना चाहते हैं. उनके लिए ऋण की व्यवस्था किया जा रहा है. उद्योग विभाग के अलावे नाबार्ड, खादी ग्रामोद्योग सहित अन्य विभागों के अधिकारी साक्षात्कार में मौजूद रहे. साक्षात्कार के लिए अभ्यार्थियों की लंबी लाइन देखने को मिली. देर शाम तक साक्षात्कार का कार्य जारी था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >