कन्या विवाह योजना के रुपये बंटे फोटो-14नवादा (नगर). सदर प्रखंड के विभिन्न पंचायतों के लगभग पांच सौ लाभुकों के बीच कन्या विवाह योजना के रुपये का वितरण किया गया. प्रखंड क्षेत्र में चयनित लगभग छह सौ लाभुकों का चयन कन्या विवाह योजना के लाभ के लिए किया गया है. बुधवार को शिविर लगा कर सदर प्रखंड कार्यालय में लाभुकों के बीच रुपये बांटे गये. बीडीओ प्रभाकर सिंह के नेतृत्व में लाभुक महिलाओं के बीच चेक बांटा गया. बीडीओ ने बताया कि पंचायत क्षेत्र से चयनित गरीब परिवारों के बेटियों की शादी के लिए इस योजना का लाभ दिया जाता है. इस योजना के तहत पांच-पांच हजार रुपये का चेक दिया गया. प्रखंड कार्यालय में योजना के रुपये लेने के लिए लंबी लाइन देखी गयी. पंचायत के अनुसार राशि वितरण के लिए काउंटर बनाये गये थे.
कन्या विवाह योजना के रुपये बंटे
कन्या विवाह योजना के रुपये बंटे फोटो-14नवादा (नगर). सदर प्रखंड के विभिन्न पंचायतों के लगभग पांच सौ लाभुकों के बीच कन्या विवाह योजना के रुपये का वितरण किया गया. प्रखंड क्षेत्र में चयनित लगभग छह सौ लाभुकों का चयन कन्या विवाह योजना के लाभ के लिए किया गया है. बुधवार को शिविर लगा कर सदर […]
