जनता दरबार में आये 56 मामले, कई का ऑन स्पॉट निष्पादन

Nawada news. साप्ताहिक जनता दरबार का आयोजन डीएम रवि प्रकाश की अध्यक्षता में समाहरणालय सभाकक्ष में किया गया. इस दौरान जिले के विभिन्न प्रखंडों से आये आमजनों ने भूमि विवाद, पेंशन, आवास, शिक्षा, स्वास्थ्य, राशन कार्ड तथा राजस्व से जुड़ी अपनी-अपनी समस्याएं रखीं.

जनता दरबार में जिला पदाधिकारी ने सुनीं लोगों की समस्याएं फोटो कैप्शन- जनता दरबार में शिकायत सुनते अधिकारी. प्रतिनिधि, नवादा कार्यालय साप्ताहिक जनता दरबार का आयोजन डीएम रवि प्रकाश की अध्यक्षता में समाहरणालय सभाकक्ष में की गयी. इस दौरान जिले के विभिन्न प्रखंडों से आए आमजनों ने भूमि विवाद, पेंशन, आवास, शिक्षा, स्वास्थ्य, राशन कार्ड तथा राजस्व से जुड़ी अपनी-अपनी समस्याएं रखी. कुल 56 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें सर्वाधिक मामले भूमि विवाद से संबंधित थे. डीएम ने सभी आवेदनों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश दिये. कई मामलों का ऑन स्पॉट निष्पादन कर पीड़ितों को तत्काल राहत भी प्रदान की गयी. जनता दरबार में सिरदला के राजन गांव के वार्ड संख्या-06 की मंजूषा पाण्डेय ने प्रधानमंत्री आवास योजना की राशि नहीं मिलने की शिकायत की, नारदीगंज बरियो निवासी शैलेंद्र कुमार ने पशु शेड निर्माण नहीं होने की बात रखी. बुंदेलखंड थाना, मधुवन बाड़ा, गया रोड निवासी पुष्पा कुमारी ने जन्म प्रमाण पत्र से जुड़ी समस्या, नवादा सदर थाना के पुरानी जेल रोड निवासी दिनेश कुमार ने नगर परिषद के प्रधान लिपिक के विरुद्ध शिकायत, अंचल नवादा के अमरपुर गांव की विपती देवी ने जमीन की बंदोबस्ती और रोह के ओम प्रकाश ने बंटवारे से संबंधित मामला रखा. इसी प्रकार वारिसलीगंज के मुड़लाचक निवासी हरिनारायण चौधरी ने भूमि मापी से संबंधित आवेदन दिया. डीएम ने कई आवेदनों का ऑन स्पॉट निबटारा करते हुए संबंधित अधिकारियों से बात की और शेष मामलों को निष्पादन हेतु विभागीय पदाधिकारियों को अग्रसारित किया. डीएम ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे जनसमस्याओं का समाधान संवेदनशीलता और तत्परता के साथ सुनिश्चित करें. उन्होंने कहा कि जनता दरबार आम लोगों की सरकार तक सीधी पहुंच है और इसका उद्देश्य जन समस्याओं का त्वरित एवं पारदर्शी समाधान करना है. जिला प्रशासन ने आम जनता से अपील की है कि वे प्रत्येक शुक्रवार को आयोजित होने वाले जनता दरबार में भाग लें और अपनी समस्याओं के समाधान के लिए इस मंच का लाभ उठाएं. जनता दरबार में एडीएम डॉ. अनिल कुमार तिवारी, जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी शम्भु शरण पाण्डेय, गोपनीय शाखा प्रभारी राजीव कुमार, स्थापना शाखा के प्रभारी पदाधिकारी डॉ. राजकुमार सिन्हा, वरीय उपसमाहर्त्ता मनोज चौधरी सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: VISHAL KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >