प्रतिनिधि, कौआकोल थाना क्षेत्र के उतरवारी धमनी गाँव में गुरुवार को ट्रैक्टर की चपेट में आकर एक बालक गंभीर रूप से जख्मी हो गया है, बालक की पहचान कौआकोल प्रखंड के पहाड़पुर पंचायत के अंतर्गत उतरवारी धमनी गाँव निवासी सुरेन्द्र कुमार के 5 वर्षीय पुत्र समीर कुमार के रूप में हुई है,जख्मी बालक के स्वजनों ने बताया की समीर कुमार रोड के किनारे खेल रहा था, तभी तेज रफ्तार ट्रैक्टर वहाँ से गुजरने के क्रम में समीर कुमार ट्रैक्टर की चपेट में आकर गंभीर रूप से जख्मी हो गया, मौके पर ट्रैक्टर चालक वाहन लेकर फरार हो गया है, जख्मी बालक को आनन फानन में स्वजनों ने इलाज केलिए पीएचसी कौआकोल में भर्ती करवाया है, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे बेहतर इलाज केलिए नवादा रेफर कर दिया है,
ट्रैक्टर की चपेट में आने से 5 वर्षीय बालक जख्मी, हुआ रेफर
कौआकोल के उतरवारी धमनी गांव में ट्रैक्टर की चपेट में आने से 5 वर्षीय समीर कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे नवादा रेफर किया गया है।

ट्रैक्टर की चपेट में आने से 5 वर्षीय बालक जख्मी, हुआ रेफर