ताल-तलैया में भर गया पानी

नवादा : नदी, नहर, तालाब व आहर सब जगह बारिश का पानी भर गया है. शहर की खूरी नदी जो सालों भर सूखा रहता है. बुधवार को वह भी भरने लगा है. यही हाल सकरी नदी का हुआ. सुबह तक नदी में पानी दर्शन मात्र था. लेकिन लगातार दिनों भर हुई बारिश से पूरा सकरी […]

नवादा : नदी, नहर, तालाब आहर सब जगह बारिश का पानी भर गया है. शहर की खूरी नदी जो सालों भर सूखा रहता है. बुधवार को वह भी भरने लगा है. यही हाल सकरी नदी का हुआ. सुबह तक नदी में पानी दर्शन मात्र था. लेकिन लगातार दिनों भर हुई बारिश से पूरा सकरी नदी लबालब भर गया.

खेतों के आसपास नहरआहर भी भर गया. आगे के दिनों में भी इसी तरह बारिश होती रही तो धान की खेती में काफी लाभदायक साबित होगा. आने वाले दिनों में रबी फसलों के लिए यह पानी लाभकारी साबित होगा. भविष्य के लिए जल संचय का भी अभियान शुरू कर दिया गया है.

ग्रामीण क्षेत्रों में झुग्गीझोपड़ी में रहने वालों की स्थिति दयनीय हो गयी है. घर को ठीक करने में भी लोग जुटे हैं. कमजोर झोपड़ी ढह गयी. सभी परिजन मिल कर बनाने का काम किया जा रहा है. यह हाल नेहालूचक के कोनिया पर देखने को मिला. लाइन पार मिर्जापुर स्थित कन्हाई स्कूल के समीप एक चाय की दुकान पर पेड़ टूट कर गिर गया. इससे चाय का झोपड़ी ढह गयी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >