पंकज सैनी को वारिसलीगंज व आशुतोष पांडेय को शाहपुर थाना की नयी जिम्मेदारी मिली

NAWADA NEWS.मगध प्रक्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक की निर्देश पर बड़े पैमाने पर पुलिस पदाधिकारियों का नवादा से दूसरे जिले स्थानांतरण किया गया है. जिसमें जिले के करीब 24 थानाध्यक्षों के स्थानांतरण के बाद खाली पड़े थाने में करीब 26 पुलिस पदाधिकारियों को नयी जिम्मेदारी दी गयी है.

जिले में 20 थानाध्यक्ष सहित 26 पुलिस पदाधिकारी को इधर से उधर किया गया

प्रतिनिधि, नवादा कार्यालय

मगध प्रक्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक की निर्देश पर बड़े पैमाने पर पुलिस पदाधिकारियों का नवादा से दूसरे जिले स्थानांतरण किया गया है. जिसमें जिले के करीब 24 थानाध्यक्षों के स्थानांतरण के बाद खाली पड़े थाने में करीब 26 पुलिस पदाधिकारियों को नयी जिम्मेदारी दी गयी है. जिसमें से 20 पुलिस पदाधिकारियों को थानाध्यक्ष के रूप में नयी जिम्मेदारी दी गयी है. एसपी अभिनव धीमान के निर्देश पर पुलिस निरीक्षक पंकज कुमार सैनी को साइबर थाना से हटाकर वारिसलीगंज थाने के थानाध्यक्ष के रूप में तैनात किया गया है. वहीं बलबीर कुमार को जिले आसूचना प्रभारी से हटाकर थानाध्यक्ष गोविंदपुर, दीपक कुमार को थानाध्यक्ष कौआकोल से थाली, उमाशंकर कुमार को नरहट थानाध्यक्ष से हटाकर कौआकोल थानाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गयी है, जबकि प्रभा कुमारी नारदीगंज थानाध्यक्ष से हटाकर साइबर थाने भेजा गया है. रूपेश कुमार सिन्हा को वारिसलीगंज से हटाकर थानाध्यक्ष अकबरपुर थाना के थानाध्यक्ष की पद पर तैनात किया गया है. पुलिस लाइन से सुरेंद्र कुमार को सिरदला, विकास कुमार यादव को थाली थानाध्यक्ष से हटाकर जिले आसूचना इकाई की प्रभारी बनाया गया है. नगर थाने में तैनात पदस्थापित अंगद पासवान को नरहट, हिमांशु कुमार को धमौल थाने के थानाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गयी है. इधर, धीरेंद्र पासवान को अनुसूचित जाति का थानाध्यक्ष, धनवीर को हिसुआ से बुंदेलखंड, अविनाश कुमार को जिला आसूचना इकाई से हटाकर रूपौ, आशुतोष कुमार पांडेय को शाहपुर थाने के थानाध्यक्ष की जिम्मेदारी पहली बार दी गयी है. जबकि दूसरे जिले से स्थानांतरित होकर आए पुलिस अवर निरीक्षक नवादा पुलिस केंद्र से रंजन कुमार को रोह, पवन कुमार एक को परनाडाबर, पप्पू शर्मा को सीतामढ़ी, कन्हैया कुमार को मेसकौर, रंजीत कुमार को नेमदारागंज, अक्षय कुमार गुप्ता को काशीचक, विद्याशंकर कुमार को यातायात थाना, राहुल अभिषेक को नारदीगंज थाने के थानाध्यक्ष के रूप में तैनात किया गया है, जबकि आरती कुमारी को महिला थाने की अवर थानाध्यक्ष की जिम्मेवारी दी गयी है. गौरतलब है कि आगामी विधान सभा चुनाव को देखते हुए मगध प्रक्षेत्र की पुलिस महानिरीक्षक छत्रनील सिंह के आदेश पर जिले से करीब 60 से ऊपर पुलिस पदाधिकारी सहित अन्य पुलिसकर्मी प्रक्षेत्र की विभिन्न जिले स्थानांतरण कर दिया गया है. ऐसे जितने पुलिस पदाधिकारी को दूसरे जिले भेजे गया है, उतने ही दूसरे जिले से नवादा जिले में पुलिस पदाधिकारी सहित अन्य पुलिसकर्मी योगदान किया है. मगध प्रक्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक के निर्देश पर शुक्रवार की देर शाम एसपी अभिनव धीमान ने पुलिस पदाधिकारियों को तबादले का आदेश जारी किया..

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Vishal kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >