हिसुआ : बाइक रोक महिला से छीने 40 हजार रुपये

हिसुआ : मंगलवार को हिसुआ-नवादा रोड स्थित टीएस कॉलेज के समीप के पुल पर मेसकौर के शेखाबारा निवासी विजय कुमार की पत्नी उर्मिला कुमारी से अपराधियों ने मोटरसाइकिल रोक 40 हजार रुपये छीन लिये. उर्मिला गांव के ही श्रवण कुमार के साथ मोटरसाइकिल पर सवार होकर नवादा जा रही थी. नवादा जाने से पहले बैंक […]

हिसुआ : मंगलवार को हिसुआ-नवादा रोड स्थित टीएस कॉलेज के समीप के पुल पर मेसकौर के शेखाबारा निवासी विजय कुमार की पत्नी उर्मिला कुमारी से अपराधियों ने मोटरसाइकिल रोक 40 हजार रुपये छीन लिये.
उर्मिला गांव के ही श्रवण कुमार के साथ मोटरसाइकिल पर सवार होकर नवादा जा रही थी. नवादा जाने से पहले बैंक ऑफ इंडिया की हिसुआ शाखा से 40 हजार रुपये की निकासी की थी. पीड़िता ने थाने में मामला दर्ज कराया है. उसने बताया कि नवादा रोड की तरफ जैसे ही बढ़े की दो बाइकों सवार बदमाशों ने पुल के पास लूटपाट की.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >