नवादा : सिरदला. थाना क्षेत्र के लौंद पंचायत के जंधौल गांव में एक 80 वर्षीय बुजुर्ग की बुरी तरह से पिटाई करने का मामला प्रकाश में आया है. मंगलवार को बुजुर्ग लखन सिंह ने सिरदला थाना में अपने ही गांव के उमेश प्रसाद, शीला देवी व उगंता देवी सहित पांच के विरुद्ध मारपीट करने के आरोप में लिखित शिकायत दर्ज करवाया है.
80 साल के बुजुर्ग की पिटाई कर तोड़ा हाथ
नवादा : सिरदला. थाना क्षेत्र के लौंद पंचायत के जंधौल गांव में एक 80 वर्षीय बुजुर्ग की बुरी तरह से पिटाई करने का मामला प्रकाश में आया है. मंगलवार को बुजुर्ग लखन सिंह ने सिरदला थाना में अपने ही गांव के उमेश प्रसाद, शीला देवी व उगंता देवी सहित पांच के विरुद्ध मारपीट करने के […]

पीड़ित बुजुर्ग ने बताया कि घटना रविवार की है. गांव के ही उमेश प्रसाद आपराधिक छवि का व्यक्ति है, जो हमेशा अकारण गाली गलौज करता रहता है. बुजुर्ग लखन सिंह के दोनों पुत्र बाहर रहते हैं. रविवार को भी किसी बात पर हुई कहासुनी के बाद उमेश प्रसाद बेवजह गाली गलौज कर रहा था.
जब गाली देने से मना किया तो उमेश प्रसाद और अन्य चार आरोपित लाठी डंडा और खंती से बुरी तरह मारपीट करने लगा. मारपीट की घटना में बुजुर्ग बुरी तरह से जख्मी हो गया और दाहिना हाथ भी टूट गया. घटना की सूचना मिलते ही उनके बेटे गांव पहुंचे और बुजुर्ग पिता का इलाज कराने के बाद मंगलवार को सिरदला थाना में लिखित शिकायत दर्ज करवाया है. थानाध्यक्ष मुन्ना कुमार वर्मा ने बताया कि पीड़ित लखन सिंह की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है.