शादी का मंडप हो या परीक्षा हॉल सभी हो रहे लू का शिकार

नवादा नगर : शादी के मंडप पर दुल्हा बीमार पड़ रहा है तो परीक्षा देने के पहले ही परीक्षार्थी बेहोश होकर गिर रहे हैं. रविवार को कुछ इसी प्रकार का नजारा सदर अस्पताल में भर्ती होने के लिए आये मरीजों में देखने को मिला. मुफस्सिल थाना क्षेत्र के संघोउली गांव में निंगारी से बारात गयी […]

नवादा नगर : शादी के मंडप पर दुल्हा बीमार पड़ रहा है तो परीक्षा देने के पहले ही परीक्षार्थी बेहोश होकर गिर रहे हैं. रविवार को कुछ इसी प्रकार का नजारा सदर अस्पताल में भर्ती होने के लिए आये मरीजों में देखने को मिला. मुफस्सिल थाना क्षेत्र के संघोउली गांव में निंगारी से बारात गयी थी. रात की भीषण गर्मी व शादी की व्यस्तता के कारण दूल्हा सत्येंद्र कुमार रविवार की सुबह सिंदूर दान के समय गर्मी से बेहोश होकर गिर पड़ा. आनन-फानन में परिजनों ने उसे सदर अस्पातल में भर्ती कराया है.

कुछ इसी प्रकार की स्थिति भभुआ से परीक्षा देने आये राहुल सिन्हा के साथ हुआ. फॉरेस्ट गार्ड की परीक्षा देने के लिए राहुल जैसे ही परीक्षा सेंटर पहुंचा. वह चक्कर खाकर गिर पड़ा. रात भर की थकावट व यात्रा के कारण लू लगने से राहुल बीमार हो गया और अपनी परीक्षा भी नहीं दे पाया. सदर अस्पताल में वह भर्ती है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >