वेबकास्टिंग से 31 बूथों पर रखी गयी नजर, ऑब्जर्वर व अन्य अधिकारियों ने पल-पल की ली खबर

नवादा नगर : जिले के पांचों विधानसभा क्षेत्रों में 31 स्थानों पर वेबकास्टींग के माध्यम से नजर रखी जा रही थी. बूथों पर होने वाली गतिविधियों को सीधे ऑनलाइन के माध्यम से बूथों से लाइव प्रसारित करने की व्यवस्था आयोग द्वारा की गयी थी. नवादा विधानसभा के अलावे रजौली, गोविंदपुर, हिसुआ व वारिसलीगंज के बूथों […]

नवादा नगर : जिले के पांचों विधानसभा क्षेत्रों में 31 स्थानों पर वेबकास्टींग के माध्यम से नजर रखी जा रही थी. बूथों पर होने वाली गतिविधियों को सीधे ऑनलाइन के माध्यम से बूथों से लाइव प्रसारित करने की व्यवस्था आयोग द्वारा की गयी थी.

नवादा विधानसभा के अलावे रजौली, गोविंदपुर, हिसुआ व वारिसलीगंज के बूथों पर चिह्नित किये गये स्थानों पर वेबकास्टींग की व्यवस्था की गयी थी. एनआईसी के अधिकारियों ने कहा कि आयोग के निर्देशानुसार वेबकास्टींग की सुविधा संवेदनशील बूथों पर की गयी है, ताकि किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो.
नवादा के आठ, हिसुआ के 8, वारिसलीगंज के 8, रजौली के 4 तथा गोविंदपुर के तीन बूथों पर वेबकास्टींग किया जा रहा है. सामान्य प्रेक्षक व निर्वाचन पदाधिकारी भी वेबकास्टींग से संबंधित संवेदनशील बूथों की स्थितियों का जायजा लेते दिखे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >