पुलिस ने नहीं किया अब तक जब्त

रजौली : थाना क्षेत्र के बांके मोड़ स्थित बंद पड़े मनेर ढावा के समीप करीब दो वर्षों से लावारिस हालत में एक वैगनआर पड़ी हुई है. इसकी खोज खबर लेने वाला कोई नहीं है. मनेर ढावा के तात्कालिक संचालक संजय कुमार यादव ने बताया कि करीब दो वर्ष पहले जब होटल का संचालन कर रहे […]

रजौली : थाना क्षेत्र के बांके मोड़ स्थित बंद पड़े मनेर ढावा के समीप करीब दो वर्षों से लावारिस हालत में एक वैगनआर पड़ी हुई है. इसकी खोज खबर लेने वाला कोई नहीं है.
मनेर ढावा के तात्कालिक संचालक संजय कुमार यादव ने बताया कि करीब दो वर्ष पहले जब होटल का संचालन कर रहे थे, तो वाहन लेकर आए व्यक्ति के द्वारा गाड़ी खराब होने की बात बता कर मिस्त्री लाने कह कर चला गया. इसे कई दिनों तक नहीं आने के बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गयी थी.
लेकिन, रजौली पुलिस ने किसी तरह की कार्रवाई नहीं की. थाने से लगभग एक किलोमीटर की दूरी पर यह ढावा स्थित है. थाना परिसर से जब भी गश्ती वाहन गश्त करने निकलती है, तो सामने ही लावारिस अवस्था में यह दिखाई देता है.
उसके बाद भी पुलिस द्वारा ऐसा करना उसके निकम्मेपन को दर्शाता है. लावारिस हालत में पड़ी वैगनआर का नंबर डब्लूबी 02 पी 5513 है. प्रभारी थानाध्यक्ष रमेंद्र कुमार बताते हैं कि मुझे इस बारे में कोई सूचना नहीं मिली है. इससे उस वाहन की जांच नहीं की गयी है. सूचना मिली है. लावारिस हालत में रही वैगनआर की जांच की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >