बेंगलुरु में कौआकोल के युवक की सड़क हादसे में गयी जान

कौआकोल : थाना क्षेत्र के दरावां निवासी तिलक यादव के 35 वर्षीय पुत्र अनूप यादव की रविवार की रात बेंगलुरु में एक सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत हो गयी. मौत की खबर गांव में आने के बाद सन्नाटा सा छा गया. मृतक के परिजनों के अनुसार, युवक अनूप बेंगलुरु के एक निजी कंपनी में मजदूरी […]

कौआकोल : थाना क्षेत्र के दरावां निवासी तिलक यादव के 35 वर्षीय पुत्र अनूप यादव की रविवार की रात बेंगलुरु में एक सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत हो गयी. मौत की खबर गांव में आने के बाद सन्नाटा सा छा गया.

मृतक के परिजनों के अनुसार, युवक अनूप बेंगलुरु के एक निजी कंपनी में मजदूरी करता था. जहां सड़क दुर्घटना में उसकी मौत हो गयी. मौत की खबर उसके साथियों द्वारा फोन के माध्यम से सोमवार को परिजनों को प्राप्त होने के बाद घर व गांव में कोहराम सा मच गया. ग्रामीणों की मानें तो अनूप अपने परिवार का एकमात्र जीवकोपार्जन करनेवाला सदस्य था. अनूप की मौत के बाद उसकी पत्नी रेखा देवी, माता व अन्य परिवार का रो रोकर हाल बेहाल हो गया है.
इधर, मौत की खबर सुनने के बाद स्थानीय मुखिया हीरा लाल शर्मा,सरपंच अर्जुन साव,समाजसेवी शंभु महतो आदि ने मृतक के घर पहुंच कर पीड़ित परिवार को सांत्वना देते हुए हर संभव सहायता करने का आश्वासन दिया. बताया जाता है कि गांव के लोग मृतक का शव लाने का इंतजाम कर रहे हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >