ट्रैफिक जवान विश्वजीत सस्पेंड ई-रिक्शा चालक के साथ की थी मारपीट

मारपीट के विरोध में ई-रिक्शा चालकों ने किया एनएच 31 को जाम नवादा : पिछले दिनों शहर के यातायात सुरक्षा में तैनात ट्रैफिक पुलिस विश्वजीत के द्वारा ई-रिक्शा चालक के साथ बेरहमी से मारपीट किये जाने के मामले में सस्पेंड कर दिया गया है. बताया जाता है कि इस घटना को लेकर सोशल मीडिया पर […]

मारपीट के विरोध में ई-रिक्शा चालकों ने किया एनएच 31 को जाम

नवादा : पिछले दिनों शहर के यातायात सुरक्षा में तैनात ट्रैफिक पुलिस विश्वजीत के द्वारा ई-रिक्शा चालक के साथ बेरहमी से मारपीट किये जाने के मामले में सस्पेंड कर दिया गया है. बताया जाता है कि इस घटना को लेकर सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के बाद हरकत में आये एसपी ने ट्रैफिक जवान विश्वजीत को लाइन हाजिर करते हुए सस्पेंड कर दिया है. हालांकि सस्पेंड करने के पूर्व एसपी ने पुलिस लाइन के मेजर सार्जेंट रमेश कुमार साव को इसकी जांच करने का आदेश दिया था. सोमवार की रात एसपी ने यह आदेश जारी कर उक्त ट्रैफिक पुलिस को सस्पेंड कर दिया है.
मंगलवार को ई-रिक्शा चालकों ने इस घटना को लेकर एनएच 31 पर सद्भावना चौक के समीप सड़क जाम कर कार्रवाई को लेकर प्रदर्शन भी किया. इसे कार्रवाई किये जाने की बात कह समझा बूझा कर सड़क जाम को समाप्त कराया गया. ई-रिक्शा चालकों ने बताया कि आये दिन सड़क पर चलने व सवारी चढ़ाने व उतारने को लेकर पुलिसिया रौब का सामना करना पड़ता है. ई-रिक्शा के लिए निश्चित स्थान भी नहीं दिया गया है. बेरोजगारों के लिये मिला यह रोजगार भी पुलिस अपना धौंस जमा कर प्रताड़ित करने पर तूली है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >