जोनल आईजी नैयर हसनैन खां व डीआईजी विनय कुमार ने घटनाओं पर लिया क्लास
नवादा : जिले में क्राइम कंट्रोल से जुड़े कामकाज को दुरुस्त करने की जरूरत है. जिस तेजी से से क्राइम की घटनाएं हो रही हैं. उसमें नगर थाना क्षेत्र काफी आगे है. नगर थाना का कार्य संतोष जनक नहीं रहने के कारण ही आये दिन अापराधिक घटनाएं बढ़ रही हैं. यह बातें पटना आईजी नैयर हसनैन खां ने बुधवार को समाहरणालय में समीक्षा बैठक करने के बाद कहीं. उन्होंने कहा कि शहरी क्षेत्र में अपराध का ग्राफ काफी बढ़ गया है. जिसे जल्द रोकने का निर्देश दिया गया है. आईजी ने सांप्रदायिक कांडों में आरोपित अभियुक्तों के विरुद्ध समय रहते प्रभावकारी निरोधात्मक कार्रवाई करने को कहा है.
उन्होंने सभी जांच अधिकारियों को लंबित पर्यवेक्षण में तेजी लाते हुए निबटारा करने का निर्देश दिया. इसके अलावा श्रावणी मेला में कांवरियों की सुरक्षा व्यवस्था व अपराधियों पर नियंत्रण के लिये प्रभावकारी कदम उठाने का निर्देश दिया. आईजी ने जिले के सभी महत्वपूर्ण व संवेदनशील स्थानों पर पर्याप्त मात्रा में सुरक्षा व्यवस्था को तैनात करने का निर्देश दिया है. मगध प्रक्षेत्र के डीआईजी विनय कुमार ने भी कई बिंदुओं की समीक्षा की. एसपी हरि प्रसाथ एस ने बताया कि पुलिस पदाधिकारियों को लंबित सांप्रदायिक व महत्वपूर्ण अपराध से जुड़े केस को प्राथमिकता के आधार पर निबटारा करने को कहा गया है. मौके पर एएसपी अभियान कुमार आलोक आदि थे़
12 जून को अतौआ से शव बरामद
13 जून को वारिसलीगंज में हत्या
23 जून को शाहपुर में हत्या
23 जून को कठोकरी में बच्चे की हत्या
तीन जुलाई को काशीचक में हत्या
छह जुलाई को राजद नेता कैलाश पासवान की अपरहण कर हत्या
12 जुलाई को पेश में महिला की हत्या
22 जुलाई को वारिसलीगंज में एक युवक की गोली मार हत्या
24 जुलाई को मुफस्सिल में बालक की हत्या कर शव पेड़ से लटकाया
27 जुलाई को मेसकौर के सीतामढ़ी गांव में युवक की हत्या
28 जुलाई को रोह में सीमेंट कारोबारी के कर्मी को गोली मार किया घायल
सिरदला थाने का निरीक्षण, हथियारों की जानकारी ली
सिरदला़ पटना जोनल आईजी नैयर हसनैन खां ने सिरदला थाना का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने थाना के रजिस्टर व वारंटी अभिलेखों का निरीक्षण करते हुए आईजी ने आवश्यक दिशा निर्देश दिया. आईजी करीब पांच बजे सिरदला थाना पहुंचे जहां उन्हें सलामी दी गयी. इसके बाद उन्होंने त्योहार रजिस्टर, एफआईआर की स्थिति जानी. फिर माल खाना पहुंचे और हथियारों की स्थिति की जानकारी ली. एसपी कार्यालय में हुई बैठक पुलिसिंग से जुड़ी समस्याओं की जानकारी आइजी ने ली. इसके अलावा हाल के दिनों में हुए सांप्रदायिक मामले और लंबित केस व अन्य पुलिस कार्रवाई में तेजी लाने को लेकर सभी अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये गये. डीआईजी विनय कुमार, एसपी हरी प्रसाथ एस,रजौली डीएसपी संजय कुमार चौधरी,सर्किल इंस्पेक्टर एनके सिंह,अकबरपुर थानाध्यक्ष संजीव मौआर,रजौली प्रभारी थानाध्यक्ष संजीव कुमार,सिरदला थानाध्यक्ष राजकुमार,एसआई धर्मेन्द्र कुमार राय,जमादार विनय कुमार चौबे, प्रमोद कुमार सिंह, इंद्रदेव राय समेत कई पुलिस अधिकारी मौजूद रहे.
