नरहट : 42 महिलाओं को फ्री में दिये गये गैस कनेक्शन

नरहट : बुधवार को नरहट भारत गैस ग्रामीण वितरक द्वारा प्रखंड के छोटा शेखपुरा में विस्तारित प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत शिविर लगाकर 42 महिलाओं को नि:शुल्क गैस कनेक्शन दिये गये. महाराष्ट्र से आये मैनेजमेंट अधिकारी अमन मांजरे ने लाभुकों को कनेक्शन के कागजात दिये. उन्हें गैस चूल्हा का उपयोग व सुरक्षा के बारे में […]

नरहट : बुधवार को नरहट भारत गैस ग्रामीण वितरक द्वारा प्रखंड के छोटा शेखपुरा में विस्तारित प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत शिविर लगाकर 42 महिलाओं को नि:शुल्क गैस कनेक्शन दिये गये. महाराष्ट्र से आये मैनेजमेंट अधिकारी अमन मांजरे ने लाभुकों को कनेक्शन के कागजात दिये. उन्हें गैस चूल्हा का उपयोग व सुरक्षा के बारे में बताया.
नरहट भारत गैस के प्रबंधक सचितानंद प्रसाद ने बताया कि उज्ज्वला योजना के तहत अब तक लगभग 7000 लोगों को नि:शुल्क गैस कनेक्शन दिये गये हैं. बुधवार को शिविर में मुफ्त गैस कनेक्शन पानेवालों में सिताब देवी, बसंती देवी, मनोरमा देवी, सावित्री देवी, मंजू देवी, सुनीता देवी, संफुल देवी आदि हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >