अपरािधयों ने किया अपहरण का दावा छोड़ने के लिए मांगे 20 लाख रुपये

सिरदला (नवादा) : नवादा जिले के सिरदला थाना क्षेत्र के स्टेट हाइवे-70 पर मुरली मोड़ के समीप बुधवार को एक युवक का अपहरण कर लिया गया. अपहृत युवक मो आशिफ अंसारी अपने पिता मो मुमताज अंसारी का इकलौता पुत्र है. उसके पिता ने बताया कि बुधवार की सुबह 10 बजे उसका बेटा घर से क्रिकेट […]

सिरदला (नवादा) : नवादा जिले के सिरदला थाना क्षेत्र के स्टेट हाइवे-70 पर मुरली मोड़ के समीप बुधवार को एक युवक का अपहरण कर लिया गया. अपहृत युवक मो आशिफ अंसारी अपने पिता मो मुमताज अंसारी का इकलौता पुत्र है.
उसके पिता ने बताया कि बुधवार की सुबह 10 बजे उसका बेटा घर से क्रिकेट खेलने के लिए निकल था और देर शाम तक वापस नहीं आया. इसके बाद उन्होंने उसके मोबाइल पर फोन किया, तो मोबाइल बंद मिला. अपने सभी परिजनों के पास फोन किया, लेकिन कहीं भी उसका पता नहीं चला. रात ही करीब नौ बजे उसके बेटा के मोबाइल से उसके घर के मोबाइल पर फोन आया.
फोन पर किसी दूसरे व्यक्ति ने कहा कि तुम्हारा बेटा मेरे कब्जे में है और मोबाइल बंद कर दिया. रात 12 बजे के बाद एक-एक घंटे के अंतराल पर तीन बार फोन आया. तीनों बार नये-नये नंबर से फोन आया. फोन पर उसके बेटे को पीटने की आवाज सुना कर अपराधियों ने 20 लाख रुपये की मांग की.
साथ ही चेतावनी भी दी कि अगर रुपये नहीं दिये, तो उसके बेटे को जान से मार देंगे. गुरुवार को मो मुमताज अंसारी ने सिरदला थाने में बेटे के अपहरण की प्राथमिकी दर्ज करने के लिए आवेदन दिया. घटना की सूचना डीएसपी संजय कुमार को दे दी गयी है. इस संबंध में थानाध्यक्ष राजकुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >