बिहार : नवादा में एलआइसी एजेंट से तीन लाख की लूट

नवादा : बिहार के नवादा जिले के नगर थाना अंतर्गत कलाली रोड पर दो मोटरसाइकिल पर सवार अपराधी एलआईसी के एक एजेंट से तीन लाख रुपये आज शाम लूटकर फरार हो गये. नगर थाना अध्यक्ष अंजनी कुमार ने बताया कि एलआईसी एजेंट जमील अख्तर स्टेट बैंक आफ इण्डिया से राशि निकालकर बैग में रखने के […]

नवादा : बिहार के नवादा जिले के नगर थाना अंतर्गत कलाली रोड पर दो मोटरसाइकिल पर सवार अपराधी एलआईसी के एक एजेंट से तीन लाख रुपये आज शाम लूटकर फरार हो गये. नगर थाना अध्यक्ष अंजनी कुमार ने बताया कि एलआईसी एजेंट जमील अख्तर स्टेट बैंक आफ इण्डिया से राशि निकालकर बैग में रखने के बाद अपनी मोटरसाइकिल से घर लौट रहे थे. तभी रास्ते में पहले से घात लगाकर खड़े दो मोटरसाईकिल सवार अपराधियों ने उनके जमील के पास से उक्त राशि भरे बैग को झपटा मारकर फरार हो गये.

उन्होंने बताया कि इस मामले में नगर थाना में अज्ञात अपराधियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags
LIC

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >