लक्ष्मण नगर में 110 लीटर शराब बरामद, कई लीटर घोल नष्ट

NAWADA NEWS.अकबरपुर थाना क्षेत्र के लक्ष्मणनगर गांव के बधार में पुलिस ने छापेमारी कर अवैध शराब भट्ठियों को ध्वस्त किया. कार्रवाई के दौरान भारी मात्रा में महुआ घोल व शराब बरामद की गयी. थानाध्यक्ष रुपेश कुमार सिन्हा ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि लक्ष्मणनगर गांव में अवैध रूप से महुआ शराब का निर्माण किया जा रहा है.

प्रतिनिधि, अकबरपुर अकबरपुर थाना क्षेत्र के लक्ष्मणनगर गांव के बधार में पुलिस ने छापेमारी कर अवैध शराब भट्ठियों को ध्वस्त किया. कार्रवाई के दौरान भारी मात्रा में महुआ घोल व शराब बरामद की गयी. थानाध्यक्ष रुपेश कुमार सिन्हा ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि लक्ष्मणनगर गांव में अवैध रूप से महुआ शराब का निर्माण किया जा रहा है. सूचना के आधार पर एसआइ अलका कुमारी के नेतृत्व में छापेमारी की गयी. छापेमारी के दौरान बधार में संचालित भट्ठियों को ध्वस्त कर दिया गया. मौके से 110 लीटर शराब बरामद की गयी. इसके अलावा दो-दो लीटर के 20 पाउच व 40 लीटर महुआ शराब जब्त की गयी. वहीं करीब तीन हजार लीटर फुला हुआ महुआ घोल जमीन पर बहाकर नष्ट कर दिया गया.पुलिस के पहुंचने की सूचना मिलते ही धंधेबाज फरार होने में सफल रहे. इस मामले में अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर शराब कारोबारियों की पहचान की जा रही है.थानाध्यक्ष ने स्पष्ट किया कि किसी भी सूरत में शराब माफिया को बख्शा नहीं जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: VISHAL KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >