डीपीओ के पास पहुंचे डुमरी इंटर हाइस्कूल के स्टूडेंट्स
2000 रुपये तक मांगने की शिकायत की
नवादा : शिक्षा विभाग के जिला कार्यक्रम पदाधिकारी से डुमरी इंटर उच्च विद्यालय के छात्रों ने प्रधान शिक्षक के खिलाफ अवैध वसूली की शिकायत की है़ डीपीओ को दिये गये आवेदन में छात्रों ने कहा कि प्रधान शिक्षक अरुण कुमार के द्वारा नौंवी में नामांकन के नाम पर अधिक राशि मांगी जा रही है़
इतना ही नहीं बगैर टीसीवाले छात्रों से नामांकन के नाम पर दो हजार रुपये तक मांगे जा रहे है़ं इसकी जांच कर कार्रवाई करने की मांग छात्रों ने की़ शिकायत करने वाले छात्रों में ऋषि कुमार, सौरभ सिंह, गौरव सिंह, सोनू कुमार, राजेश मिस्त्री, काजल कुमारी, राखी कुमारी, मुन्नी कुमारी, चंचल कुमारी तथा रानी कुमारी आदि थे.
