नवादा : झारखंड से बिहार आ रही बरात का नशे में धुत दूल्हा शराबबंदी का शिकार हो गया. उत्पाद विभाग ने शनिवार की रात रजौली समेकित जांच चौकी पर वाहन जांच के दौरान अब तक के लेटेस्ट पियक्कड़ को गिरफ्तार कर एक नया इतिहास रचा है. दूल्हे राजा को जाना था अपनी ससुराल, लेकिन वह हवालात पहुंच गया. उसके साथ रहे दो रिश्तेदार भी नशे की हालत में पुलिस के हत्थे चढ़ गये. दूल्हे के वाहन से शराब बरामद की गयी है. बरात धनबाद से हाजीपुर जा रही थी.
ससुराल के बदले पहुंचा हवालात
नवादा : झारखंड से बिहार आ रही बरात का नशे में धुत दूल्हा शराबबंदी का शिकार हो गया. उत्पाद विभाग ने शनिवार की रात रजौली समेकित जांच चौकी पर वाहन जांच के दौरान अब तक के लेटेस्ट पियक्कड़ को गिरफ्तार कर एक नया इतिहास रचा है. दूल्हे राजा को जाना था अपनी ससुराल, लेकिन वह […]

उत्पाद विभाग के इंस्पेक्टर विनोद कुमार खलीफा ने बताया कि धनबाद के केंदुआडीह से हाजीपुर बरात लेकर जा रहे दूल्हा कृष्णा प्रसाद गुप्ता, उसके साथ रहे संजय प्रसाद व विकास कुमार सिंह को गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तारी के कारण दूल्हे की शादी नहीं हो पायी और बिना दुल्हन के हवालात पहुंच गया. उन्होंने बताया कि इसके अलावा नालंदा जिले के लहेरी निवासी धर्मेंद्र कुमार को शराब के नशे में गिरफ्तार किया गया. नवल कुमार व रोहित कुमार को एक अन्य वाहन से 56 बोतल विदेशी शराब के साथ पकड़ा गया. गौरतलब है कि बिहार में शराबबंदी कानून लागू है.
शादी रचाने जा रहा दूल्हा शराब के साथ गिरफ्तार
रजौली चेकपोस्ट पर शनिवार की देर रात जांच के दौरान पकड़ा गया
उत्पाद विभाग को बरात जा रहे नशे में धुत दूल्हे व दो रिश्तेदारों के पास से मिली शराब
धनबाद के केंदुआडीह से हाजीपुर जा रही थी बरात