सिपाही-होमगार्ड लिपिक भर्ती परीक्षाओं में फर्जीवाड़ा! शिक्षक, जैमर-बॉयोमेट्रिक ऑपरेटर समेत 6 अरेस्ट; जानिये पूरी कहानी

Bihar News : बिहार में सिपाही भर्ती और होमगार्ड अधीनस्थ लिपिक भर्ती परीक्षा में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी, प्रश्नपत्र लीक और नकल कराने के मामले सामने आए हैं. नीचे पढ़िए पूरी खबर…

Bihar News : बिहार में सिपाही भर्ती और होमगार्ड अधीनस्थ लिपिक भर्ती परीक्षा में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी, प्रश्नपत्र लीक और नकल कराने के मामले सामने आए हैं. नवादा में 14 जून को आयोजित सिपाही भर्ती परीक्षा में सॉल्व पेपर परीक्षार्थियों तक पहुंचाने और परीक्षा की गोपनीयता भंग करने के आरोप में 15 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है. इनमें से पांच आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया गया है. पुलिस के अनुसार, परीक्षा केंद्र के आसपास सक्रिय गिरोह परीक्षार्थियों तक सॉल्व पेपर और अन्य सूचनाएं पहुंचाने का प्रयास कर रहा था. जांच के दौरान परीक्षा केंद्र परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई और कई संदिग्ध गतिविधियां सामने आईं.

परीक्षा केंद्र के पास मिले चिट-पुर्जे

केंद्राधीक्षक की ओर से दर्ज प्राथमिकी में कहा गया है कि परीक्षा के दौरान सूचना मिली कि कुछ कमरों में बाहर से चिट-पुर्जे पहुंचाए जा रहे हैं. जांच के दौरान परीक्षा केंद्र के पास से फटे हुए चिट-पुर्जे बरामद किए गए, जिनमें प्रश्नों के उत्तर विकल्प अंकित थे. सीटीवी फुटेज की जांच में भी कई संदिग्ध गतिविधियां सामने आईं. आशंका जताई गई है कि परीक्षा में बड़े स्तर पर गड़बड़ी की योजना बनाई गई थी.

मोबाइल फोन से मिले परीक्षार्थियों के रोल नंबर और सेट कोड

एफआईआर के अनुसार, हिरासत में लिए गए लोगों के मोबाइल फोन की जांच में कई परीक्षार्थियों के नाम, रोल नंबर, सेट कोड और अन्य गोपनीय सूचनाओं से संबंधित तस्वीरें मिलीं. मले में जैमर सेंटर संचालक बिपिन कुमार, बायोमेट्रिक ऑपरेटर रोहित कुमार उर्फ मुरारी, सहयोगी मनीष कुमार, बायोमेट्रिक कर्मी विकास कुमार, कुणाल कुमार, कथित मास्टरमाइंड रोशन कुमार समेत अन्य लोगों को आरोपित बनाया गया है. अब तक पांच लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है, जबकि बाकी आरोपितों की तलाश जारी है.

होमगार्ड लिपिक भर्ती परीक्षा में प्रश्नपत्र लीक, शिक्षक गिरफ्तार

बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग द्वारा 10 जून 2026 को आयोजित होमगार्ड वाहिनी में अधीनस्थ लिपिक पद की भर्ती परीक्षा में प्रश्नपत्र लीक होने का मामला भी सामने आया है. स मामले में केंद्राधीक्षक एवं उच्च माध्यमिक विद्यालय चितकोली, रजौली के शिक्षक गणेश पासवान, उच्च माध्यमिक विद्यालय अकबरपुर के शिक्षक अजय कुमार और वीक्षक अनुष्का रानी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है. पुलिस ने शिक्षक अजय कुमार को गिरफ्तार कर लिया है.

सीसीटीवी में कमरे से बाहर ले जाई गई प्रश्न पुस्तिकाएं

जांच में सामने आया कि परीक्षा के दौरान एक कमरे से प्रश्न पुस्तिकाएं बाहर ले जाई गईं. करीब 10 मिनट बाद उन्हें वापस रखा गया. आरोप है कि इसी दौरान प्रश्नपत्रों की तस्वीरें खींचकर सोशल मीडिया पर वायरल की गईं. सीटीवी फुटेज में एक बाहरी व्यक्ति को केंद्र के भीतर घूमते हुए भी देखा गया, जिसने स्वयं को केंद्राधीक्षक का सहयोगी बताया था. ब सोशल मीडिया पर प्रश्नपत्र वायरल होने की सूचना मिली और फुटेज की जांच की गई, तब यह पूरा मामला सामने आया.

पुलिस का मानना है कि शिक्षक अजय कुमार की भूमिका सबसे अधिक संदिग्ध है, जबकि केंद्राधीक्षक गणेश पासवान और वीक्षक अनुष्का रानी की भूमिका पर भी सवाल उठे हैं.

Also Read : सिपाही भर्ती परीक्षा में बड़ा फर्जीवाड़ा, चीट सप्लाई गैंग पकड़ा गया, बायोमैट्रिक कर्मी और जैमर ऑपरेटर पर भी कार्रवाई

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Yuvraj Ratan

पटना जन्मस्थली है मेरी, निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित आधारित पत्रकारिता में विश्वास करता हूं. वर्तमान में मेरा उद्देश्य बिहार के स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाना और पाठकों तक सत्यापित जानकारी पहुंचाना है. किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले उपलब्ध तथ्यों और स्रोतों का सत्यापन करना मेरी प्राथमिकता है. पाठकों को विश्वसनीय, निष्पक्ष और जनहितकारी जानकारी उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हूं.

प्राथमिक शिक्षा संत जेवियर्स हाई स्कूल, पटना से पूरी करने के बाद संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नॉलजी से बैचलर्स ऑफ मास कम्यूनिकेशन से स्नातक किया हूं. 2020 से पटना स्थित मीडिया संस्थान न्यूज 4 नेशन में एंकर सह प्रोड्यूसर के पद पर डेढ़ वर्षों तक काम किया. इसके उपरांत जून 2022 से इंडियन पॉलिटिकल एक्शन कमिटी (I-PAC) में सीनियर एग्जीक्यूटिव के पद पर रहते हुए डिजिटल कम्यूनिकेशन टीम में कार्य करने का मौका मिला. वर्तमान में प्रभात खबर में कंटेंट राइटर के पद पर हूं इसके माध्यम से नागरिकों के पास तथ्यात्मक और सही सूचनाएँ, खबर और अपडेट देने का कार्य कर रहा हूं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >