नवादा में विवाहिता की मौत मामले की जांच तेज, फॉरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य

Nawada Crime News: नवादा जिले के सिरदला प्रखंड की बाँधी पंचायत अंतर्गत केवाल गांव में विवाहिता ललती देवी की संदिग्ध मौत मामले में पुलिस जांच तेज हो गई है. घटना के बाद नवादा से पहुंची फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर बारीकी से जांच की तथा कई महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए. टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आसपास के लोगों से भी जानकारी ली.

Nawada Crime News 🙁पप्पु कुमार प्रभाकर) नवादा जिले के सिरदला प्रखंड की बाँधी पंचायत अंतर्गत केवाल गांव में विवाहिता ललती देवी की संदिग्ध मौत मामले में पुलिस जांच तेज हो गई है.

घटना के बाद नवादा से पहुंची फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर बारीकी से जांच की तथा कई महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए. टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आसपास के लोगों से भी जानकारी ली.

मृतका की पहचान

मृतका की पहचान केवाल गांव निवासी अजय मांझी की पत्नी ललती देवी के रूप में हुई है. वह मूल रूप से गया जिले के गुरपा थाना क्षेत्र के विजयनगर की रहने वाली थी.

बताया जाता है कि विवाहिता के तीन बच्चे हैं, जिनमें दो पुत्र सोनू कुमार, मोनू कुमार एवं एक पुत्री प्रिया कुमारी शामिल हैं.

घटना के बाद बच्चों और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

ग्रामीणों के अनुसार अजय मांझी पहले तमिलनाडु में रहकर मजदूरी करता था. पति-पत्नी के बीच पिछले कुछ समय से घरेलू विवाद चल रहा था. चर्चा है कि पति द्वारा पत्नी पर देवर से संबंध होने का आरोप लगाया जाता था. जिससे परिवार में तनाव बना रहता था.

पुलिस ने घटना पर क्या बताया?

इसी बीच विवाहिता ने कथित रूप से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. हालांकि पुलिस अभी हर पहलू से मामले की जांच कर रही है.

घटना की सूचना मिलने पर सिरदला थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. वहीं नवादा से आई फॉरेंसिक टीम ने कमरे, फंदे और आसपास के स्थानों की वैज्ञानिक तरीके से जांच की.

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फॉरेंसिक जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी. घटना के बाद पूरे गांव में शोक और चर्चा का माहौल बना हुआ है.

Also Read: बेगूसराय में महिला ने फांसी लगाकर दी जान, सोशल मीडिया पर बनाती थी रील्स

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vivek Singh

विवेक सिंह की डिजिटल मीडिया और जनसरोकारों से जुड़े विषयों में विशेष रुचि रही है. वे बिहार के मिथिला क्षेत्र के निवासी हैं और पत्रकारिता के क्षेत्र में 2 वर्षों से सक्रिय रूप से योगदान दे रहे हैं.

उन्होंने मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की पढ़ाई की है. शिक्षा के दौरान उन्होंने रिपोर्टिंग, समाचार लेखन, डिजिटल मीडिया, जनसंचार, फोटो जर्नलिज्म, मोबाइल जर्नलिज्म (MOJO) और मीडिया रिसर्च की गहन समझ विकसित की है. अध्ययन के दौरान उन्होंने इंटर्नशिप भी की, जहां उन्हें न्यूजरूम की कार्यप्रणाली, टीवी समाचार निर्माण, स्क्रिप्ट लेखन, विजुअल चयन, फील्ड रिपोर्टिग और प्रसारण प्रक्रिया को नजदीक से समझने का व्यावहारिक अनुभव प्राप्त हुआ.

पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्होंने मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से ग्राउंड रिपोर्टिंग, जनमत संग्रह (Public Opinion), सामाजिक मुद्दों की कवरेज और स्थानीय समाचारों के संकलन का व्यापक अनुभव प्राप्त किया. उन्होंने विभिन्न सामाजिक, राजनीतिक और जनहित से जुड़े विषयों पर जमीनी स्तर से रिपोर्टिंग करते हुए आम लोगों की आवाज को प्रमुखता से सामने लाने का कार्य किया है.

इसके साथ ही वे NGO से जुड़कर सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय भूमिका निभाते हैं. स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, सामाजिक जागरूकता, युवा सशक्तिकरण, धार्मिक और जनकल्याण से जुड़े अभियानों में उनकी विशेष भागीदारी रही है. समाज के विभिन्न वर्गों के बीच जागरूकता फैलाने और सकारात्मक बदलाव लाने के प्रयासों में वे निरंतर योगदान देते रहे हैं.

वर्तमान में विवेक सिंह राजनीति, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, खेल, अपराध, रियल-टाइम समाचारों, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक विषयों से जुड़ी खबरों पर लेखन करते हैं. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization), कंटेंट प्लानिंग और ट्रेंड-आधारित समाचार लेखन की अच्छी समझ है. ब्रेकिंग न्यूज की पहचान, त्वरित कवरेज और कम समय में तथ्यपरक समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल है.

विवेक सिंह किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले तथ्यों की जांच और सत्यापन को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हैं. वे विश्वसनीय स्रोतों से जानकारी की पुष्टि करने के बाद ही समाचार प्रकाशित करते हैं, जिससे उनकी रिपोर्टिंग और लेखन में सटीकता तथा विश्वसनीयता बनी रहती है. तथ्यपरक, निष्पक्ष और भरोसेमंद पत्रकारिता में विश्वास रखने वाले विवेक सिंह पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >