National Teacher Award 2024: राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए शिक्षक 15 जुलाई तक करें आवेदन, जानें आवेदन की प्रक्रिया

National Teacher Award 2024: बिहार के शिक्षकों के लिए राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार 2024 से जुड़ी जरूरी खबर सामने आई है. शिक्षक इस पुरस्कार के लिए 15 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. शिक्षा विभाग ने इसके लिए दो अलग-अलग वेबसाइट के लिंक जारी कर दिए हैं.

National Teacher Award 2024: बिहार के शिक्षकों के लिए राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार 2024 से जुड़ी जरूरी खबर सामने आई है. शिक्षक इस पुरस्कार के लिए 15 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. शिक्षा विभाग ने इसके लिए दो अलग-अलग वेबसाइट के लिंक जारी कर दिए हैं. वेबसाइट पर जाकर आप आसानी से आवेदन कर सकते हैं.

राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार, 2024 (National Teacher Award 2024) के लिए शिक्षकों के आवेदन 27 जून से शुरू हो गया है जो 15 जुलाई तक ऑनलाइन स्वीकार किया जाएगा. शिक्षा विभाग की ओर से बुधवार को शिक्षकों द्वारा ऑनलाइन आवेदन करने तथा जिला चयन समिति के माध्यम से आवेदन राज्य चयन समिति को अग्रसरित करने के संबंध में सभी जिलों को निर्देश जारी किया गया है.

ये भी पढ़ें: प्राइवेट स्कूल में पढ़ने वाले छात्रों का सरकारी से कटेगा नाम, होगी आधार सीडिंग

सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को कर दिया गया है सूचित

प्राथमिक शिक्षा निदेशक मिथिलेश मिश्र ने राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए शिक्षकों द्वारा स्वयं नामांकन और पंजीकरण (Apply for National Teacher Award) सुनिश्चित कराने के संबंध में सभी जिला शिक्षा अधिकारियों, बिहार संस्कृत शिक्षा बोर्ड के सचिव और बिहार मदरसा शिक्षा बोर्ड के सचिव को पत्र लिखा है.

इसमें कहा गया है कि स्कूल शिक्षा और साक्षरता विभाग, भारत सरकार की वेबसाइट www.education.gov.in एवं http://nationalawardstoteachers.education.gov.in पर आवेदन होगा.

प्रतिष्ठित शिक्षाविद् समिति के होंगे सदस्य

जिला चयन समिति द्वारा उक्त आवेदन को ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से राज्य चयन समिति को भेजा जाएगा.केंद्र सरकार के निर्देशानुसार जिला चयन समिति में जिला शिक्षा अधिकारी अध्यक्ष होंगे. राज्य सरकार का प्रतिनिधि और जिलाधिकारी द्वारा नामित एक प्रतिष्ठित शिक्षाविद् समिति के सदस्य होंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >