राजगीर में CM नीतीश के हेलिकॉप्टर की लैंडिंग के दौरान टला बड़ा हादसा, हवा में उड़े टीन शेड

CM Nitish: राजगीर में शुक्रवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की हेलिकॉप्टर लैंडिंग के दौरान उस वक्त हड़कंप मच गया जब तेज हवा के चलते दो टीन शेड उड़ने लगे. हालांकि कोई हादसा नहीं हुआ, लेकिन यह घटना सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल जरूर खड़ी कर गई.

CM Nitish: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शुक्रवार को अपने गृह जिले नालंदा के राजगीर पहुंचे, जहां उन्होंने राजगीर स्पोर्ट्स एकेडमी का उद्घाटन किया. लेकिन इस कार्यक्रम के दौरान एक बड़ा हादसा टल गया, जब सीएम के हेलिकॉप्टर की लैंडिंग के समय वहां मौजूद दो टीन शेड तेज हवा में उड़ने लगे.

हेलिकॉप्टर के उतरते ही बने तेज हवा के दबाव से दो टीन शेड अचानक हवा में उछल गए और कुछ दूरी तक उड़ते चले गए. गनीमत यह रही कि ये टीन शेड मुख्यमंत्री के हेलिकॉप्टर से नहीं टकराए, वरना एक बड़ा हादसा हो सकता था. मौके पर मौजूद सुरक्षाकर्मी और अधिकारियों की सांसें कुछ देर के लिए थम सी गईं.

इस घटना में कोई अनहोनी नहीं हुई

हालांकि इस घटना में कोई अनहोनी नहीं हुई और मुख्यमंत्री सुरक्षित रूप से कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे. इसके बाद उन्होंने निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार स्पोर्ट्स एकेडमी का उद्घाटन किया और लोगों को संबोधित भी किया.

प्रशासन ने दिए जांच के आदेश

घटना ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल जरूर खड़े कर दिए हैं. विशेषज्ञों का कहना है कि वीवीआईपी लैंडिंग ज़ोन के आसपास इस तरह की हल्की संरचनाएं होना खतरनाक साबित हो सकता है. प्रशासन ने इस मामले की जांच के आदेश दिए हैं और भविष्य में ऐसे हादसों से बचने के लिए आवश्यक एहतियात बरतने की बात कही है.

Also Read: बेऊर जेल में अनंत सिंह के साथ थे रीतलाल! आपराधिक नेटवर्क तोड़ने को भेजा गया भागलपुर जेल, प्रशासन ने दी थी ये रिपोर्ट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Abhinandan Pandey

भोपाल से शुरू हुई पत्रकारिता की यात्रा ने बंसल न्यूज (MP/CG) और दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अनुभव लेते हुए अब प्रभात खबर डिजिटल तक का मुकाम तय किया है. वर्तमान में पटना में कार्यरत हूं और बिहार की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को करीब से समझने का प्रयास कर रहा हूं. गौतम बुद्ध, चाणक्य और आर्यभट की धरती से होने का गर्व है. देश-विदेश की घटनाओं, बिहार की राजनीति, और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि रखता हूं. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स के साथ प्रयोग करना पसंद है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >