नालंदा कॉलेज पहुंचे पीपीयू कुलपति, शिक्षा व्यवस्था का लिया जायजा, दिए कई अहम निर्देश

Nalanda College Inspection : कुलपति ने कॉलेज परिसर की स्वच्छता व्यवस्था एवं शैक्षणिक वातावरण की भी समीक्षा की और कॉलेज प्रशासन के साथ विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की.

बिहारशरीफ से कुमार उज्जवला नंद गिरी की रिपोर्ट
Nalanda College Inspection : पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. उपेंद्र प्रसाद सिंह बुधवार को नालंदा कॉलेज बिहारशरीफ पहुंचे, जहां उन्होंने कॉलेज की शैक्षणिक एवं प्रशासनिक व्यवस्थाओं का औचक निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने कॉलेज के विभिन्न विभागों, कक्षाओं एवं अन्य शैक्षणिक संसाधनों का बारीकी से अवलोकन किया. शिक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए.

मूलभूत सुविधाओं की जानकारी ली

निरीक्षण के क्रम में कुलपति ने छात्र-छात्राओं की उपस्थिति, शैक्षणिक गतिविधियों तथा आधारभूत सुविधाओं की जानकारी प्राप्त की. उन्होंने कॉलेज परिसर की स्वच्छता व्यवस्था एवं शैक्षणिक वातावरण की भी समीक्षा की और कॉलेज प्रशासन के साथ विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की.

शिक्षकों को कर्तव्यों के प्रति सजग रहने का संदेश दिया

निरीक्षण के बाद कुलपति ने उपस्थित शिक्षकों को उनके दायित्वों और कर्तव्यों के प्रति सजग रहने का संदेश दिया. उन्होंने कहा कि शिक्षक केवल ज्ञान देने वाला व्यक्ति नहीं होता, बल्कि समाज और राष्ट्र के भविष्य का निर्माता भी होता है. शिक्षकों की कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन और समर्पण से ही शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार संभव है.

उन्होंने अधिकांश शिक्षकों की समय पर उपस्थिति पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि उच्च शिक्षा संस्थानों में शिक्षकों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है. विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए शिक्षकों को समयबद्ध, उत्तरदायी एवं समर्पित होकर कार्य करना चाहिए.

कुलपति के इस औचक निरीक्षण से कॉलेज के शिक्षकों एवं कर्मचारियों के बीच नई ऊर्जा और जिम्मेदारी की भावना देखने को मिली.

निरीक्षण के दौरान ये रहे मौजूद

इस अवसर पर प्रभारी प्राचार्य प्रो. रघुनाथ प्रसाद कच्छवे, पीपीयू सीनेट सदस्य एवं बीएड विभागाध्यक्ष डॉ. ध्रुव कुमार, परीक्षा नियंत्रक डॉ. उपेंद्र मंडल, अर्थशास्त्र विभागाध्यक्ष डॉ. सर्वदमन कश्यप, पाली विभागाध्यक्ष डॉ. मंजू कुमारी, दर्शनशास्त्र विभागाध्यक्ष डॉ. श्रद्धा कुमारी, हिंदी विभाग के पूर्व अध्यक्ष डॉ. श्याम सुंदर प्रसाद, मनोविज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. मृत्युंजय कुमार सिंह, राजनीति विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. श्रवण कुमार, उर्दू विभागाध्यक्ष डॉ. एस. रहमान, भौतिकी विभागाध्यक्ष डॉ. एस.एन. झा, शिक्षकेत्तर कर्मचारी संतोष कुमार, विनय कुमार तथा कॉलेज छात्र संघ के निवर्तमान अध्यक्ष बलवीर सहित अनेक शिक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित थे.

Also Read : मोहर्रम से पहले डीजे विवाद के बाद वैशाली में प्रशासन अलर्ट, महनार में पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Rajeev Kumar

राजीव कुमार कंटेंट राइटर राजीव कुमार प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं. खबरों के संपादन के क्षेत्र में उनके पास तीन साल का अनुभव है. प्रभात खबर डिजिटल के पटना कार्यालय से जुड़ने से पहले वे भागलपुर में हिंदुस्तान और दैनिक भास्कर अखबार की संपादकीय टीम में काम कर चुके हैं. बिहार की राजनीतिक, सामाजिक जीवन से जुड़ी घटनाओं की अच्छी समझ रखते हैं. विशेषज्ञता राजीव कुमार खास तौर पर राजनीति की खबर,ब्रेकिंग न्यूज, रियल टाइम खबरें और मौसम की खबर समेत रिसर्च आधारित खबरें करते हैं. इसके अलावा वह हर तरह के इवेंट का पल-पल का लाइव कवरेज भी करते हैं. सोशल मीडिया एक्स हैंडल पर नजर बनाएं रखते है. खासकर राजनीति से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस रखते है. बिहार की राजनीति पर हमेशा नजर रहती है. पत्रकारिता अनुभव राजीव कुमार ने पत्रकारिता में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित संस्थान में पत्रकारिता का शुरुआती ज्ञान लिया, यहां हेडलाइन, ब्रेकिंग न्यूज, लाइव कवरेज,खबर की थीम,खबरों में तथ्य आदि के बारे में बारीकी से समझा. करीब एक साल तक हिंदुस्तान अखबार में काम करने बाद दैनिक भास्कर में काम करने का मौका मिला.दैनिक भास्कर में जिले से जुड़ी खबर, लोकल खबर समेत कई खबरों की जानकारी मिली.करीब दो साल तक दैनिक भास्कर में काम करने के बाद प्रभात खबर डिजिटल में पारी की शुरुआत की. शिक्षा/पुरस्कार मूल रूप से बिहार के पूर्वी चंपारण के बाबा सोमेश्वरनाथ नगरी रहने वाले राजीव कुमार ने महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय मोतिहारी से मास कम्युनिकेशन में पारास्नातक की डिग्री हासिल किया. दैनिक भास्कर में काम करने के दौरान बेतहर हेडिंग और एनओडी पैकेज पर दो-दो पुरस्कार प्राप्त है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >