NEET पेपर लीक मामला: पावापुरी के भगवान महावीर आयुर्विज्ञान संस्थान में IB की छापेमारी

Nalanda Neet updates: NEET पेपर लीक मामले में सॉल्वर गैंग की संलिप्तता की जांच के लिए खुफिया विभाग IB की टीम ने नालंदा स्थित भगवान महावीर आयुर्विज्ञान संस्थान पावापुरी में बड़ी कार्रवाई की.

Nalanda Neet updates: (सुनील) NEET पेपर लीक मामले में सॉल्वर गैंग की संलिप्तता की जांच के लिए खुफिया विभाग IB की टीम ने नालंदा स्थित भगवान महावीर आयुर्विज्ञान संस्थान पावापुरी में बड़ी कार्रवाई की है, इस दौरान टीम ने कॉलेज हॉस्टल के कमरों की गहन तलाशी ली और कॉलेज प्रशासन से पूछताछ की.

छापेमारी की मुख्य बातें

आईबी की टीम के साथ स्थानीय पावापुरी सहायक थाना, गिरियक थाना और कतरीसराय थाना की पुलिस ने संयुक्त रूप से कॉलेज परिसर में छापेमारी की.

घंटों चली इस कार्रवाई में अधिकारियों ने सॉल्वर गैंग के मुख्य सरगना अवधेश कुमार और अन्य छात्रों के कमरों के ताले तोड़कर गहन तलाशी ली.

मुख्य रूप से ये सभी कमरों को खंगाला गया

इंटर्न हॉस्टल कमरा नंबर 110 (मुख्य सरगना अवधेश कुमार का कमरा
टाइप-4 हॉस्टल कमरा नंबर 502 और 503 (जहां उज्ज्वल और राजा बाबू रहते हैं

संदेह के घेरे में आरोपी

प्राप्त जानकारी के अनुसार, उज्ज्वल और अमन मौसेरे भाई हैं और दोनों एक ही हॉस्टल में साथ रहते थे. पुलिस ने इन्हें और मुख्य सरगना अवधेश को जांच के केंद्र में रखा है.

पूछताछ और दस्तावेज़

आईबी की दो सदस्यीय टीम ने कॉलेज के सुप्रिटेंडेंट के चैंबर में बैठकर उनसे और कॉलेज के अन्य पदाधिकारियों तथा जूनियर डॉक्टरों से लंबी पूछताछ की. इस दौरान कॉलेज के कई महत्वपूर्ण शैक्षणिक और प्रशासनिक दस्तावेज़ों को भी जांच के लिए खंगाला गया.

फिलहाल स्थिति

मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए अभी तक आधिकारिक तौर पर कोई बयान जारी नहीं किया गया है. टीम में शामिल अधिकारियों ने पुष्टि की है कि तलाशी और पूछताछ की प्रक्रिया जारी है. पूरे परिसर में भारी पुलिस बल की तैनाती के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है.

Also Read: संपत्ति के लालच में ‘कलयुगी’ बेटे ने की पिता की हत्या, घर बुलाकर मारी गोली

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Vivek Ranjan

विवेक रंजन पाण्डेय पिछले 8 वर्षों से टीवी और डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने Aryabhatta Knowledge University, Patna से BJMC की पढ़ाई की है.

उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत Network 10 टीवी चैनल से की. इसके बाद News India, News18 Digital सहित कई राष्ट्रीय एवं क्षेत्रीय मीडिया संस्थानों में फील्ड रिपोर्टिंग और कंटेंट राइटिंग का अनुभव प्राप्त किया.

वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम में Content Writer के रूप में कार्यरत हैं. यहां बिहार की राजनीति, चुनाव, शिक्षा, कृषि, रोजगार, सरकारी योजनाओं, सामाजिक सरोकारों और विभिन्न जिलों की महत्वपूर्ण खबरों पर तथ्यपरक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >