नालंदा के धनेश्वर घाट और शीतला मंदिर में दर्शन का शेड्यूल जारी: घर से निकलने से पहले चेक करें आरती और भोग का समय

जिले के प्रसिद्ध धनेश्वर घाट मंदिर और मघड़ा स्थित मां शीतला मंदिर में दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए दैनिक पूजा-अर्चना और आरती का शेड्यूल जारी किया गया है.

Nalanda News: नालंदा. जिले के प्रसिद्ध धनेश्वर घाट मंदिर और मघड़ा स्थित मां शीतला मंदिर में दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए दैनिक पूजा-अर्चना और आरती का शेड्यूल जारी किया गया है. गर्मी और भक्तों की भीड़ को देखते हुए फिलहाल दोनों ही मंदिरों के कपाट दिनभर खुले रहेंगे और दोपहर के समय दर्शन पर कोई रोक नहीं होगी. श्रद्धालु अपनी सुविधानुसार नीचे दिए गए समय पर मंगला आरती और शयन भोग में शामिल हो सकते हैं.

धनेश्वर घाट मंदिर: दैनिक पूजा-अर्चना का समय

  • कपाट खुलने का समय: सुबह 4:00 बजे
  • मंगला आरती: सुबह 6:00 बजे
  • दिनभर का दर्शन: मंदिर के कपाट दोपहर में बंद नहीं होंगे (भक्त दिन में किसी भी समय दर्शन कर सकते हैं).
  • शयन आरती, भोग एवं प्रसाद वितरण: शाम 7:00 बजे

मां शीतला मंदिर (मघड़ा): दैनिक पूजा-अर्चना का समय

  • कपाट खुलने का समय: सुबह 4:00 बजे
  • मंगला आरती: सुबह 8:30 बजे
  • दिनभर का दर्शन: दोपहर के समय मंदिर के कपाट बंद नहीं रहेंगे.
  • शयन आरती, भोग एवं प्रसाद वितरण: रात 8:30 बजे (यह विशेष शयन आरती और भोग केवल मंगलवार के दिन आयोजित की जाती है).

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: SANTOSH KUMAR SINGH

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >