Nalanda News: बिहार के जवान ने जम्मू में गोली मारकर की खुदकुशी, मुठभेड़ में शहीद होने की खबर फैली तो सेना ने दी सफाई

Nalanda News: जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में तैनात बिहार के जवान सिकंदर राउत ने खुद की गोली मारकर आत्महत्या कर ली. जिसके बाद हड़कंप मच गया. जवान के द्वारा खुदकुशी करने से पहले यह खबर सामने आई थी कि, सिकंदर की मौत मुठभेड़ में हुई लेकिन उसके बाद यह खबर सामने आई कि, उन्होंने खुदकुशी की.

Nalanda News: जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में बिहार के जवान सिकंदर राउत की मौत पर परिजनों के बीच कोहराम मच गया है. सिकंदर राउत नालंदा जिले के बिंद प्रखंड के उतरथु गांव के रहने वाले थे. खबर है कि, जम्मू-कश्मीर में उन्होंने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली. जिसके बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया. पहले तो सिकंदर राउत के मौत को शोपियां एनकाउंटर से जोड़कर देखा जा रहा था. 

अपनी ही सर्विस राइफल से किया सुसाइड

लेकिन, उसके बाद सेना के आधिकारिक सूत्रों ने इस बात की पुष्टि की है कि जवान मुठभेड़ का हिस्सा नहीं थे. उन्होंने खुद की ही सर्विस राइफल से खुदकुशी कर ली. इधर, सिकंदर राउत के मौत की खबर सामने आते ही परिजनों के बीच चीख पुकार मच गई. जवान के चचेरे भाई संजीत कुमार ने बताया कि, परिवार को अब तक सेना की ओर से कोई आधिकारिक सूचना नहीं मिली है. उन्होंने कहा कि, भाभी के मोबाइल पर उनके दोस्तों ने सिकंदर की मौत की खबर दी. 

परिजनों के बीच मचा कोहराम

आगे संजीत कुमार ने यह भी बताया कि, मौत की खबर सामने आने के बाद भाभी कई बार बेहोश हो चुकी हैं. हम सब सदमे में हैं और यह समझ नहीं पा रहे हैं कि ऐसा क्या हुआ कि उन्होंने ये कदम उठा लिया. जवान सिकंदर राउत के परिजनों की माने तो, जवान की पत्नी के मोबाइल पर सीधे सिकंदर के नंबर से एक मैसेज आया, जिसमें उनकी मौत की बात लिखी गयी थी. वहीं, इस मामले में नालंदा के एसपी भारत सोनी की माने तो, अब तक शहीद होने या किसी एनकाउंटर में शामिल होने की कोई आधिकारिक जानकारी नहीं मिली है. तो वहीं, जवान ने खुदकुशी क्यों की इसे लेकर सवाल बना हुआ है.

Also Read: Bihar Police: महिला सिपाही ने थाने में किया कुछ ऐसा…डीआईजी के निर्देश पर हुई कार्रवाई

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Preeti dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं.

प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा.

पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है.

कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है.

प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >