Bihar Crime News: नालंदा में ताड़ी पीने को लेकर युवक को मारी गयी गोली, गंभीर हालत में भर्ती

Bihar Crime News: नालंदा में ताड़ी पीने को लेकर युवक को गोली मार दी गयी है. घटना के बाद मामले की जांच पुलिस कर रही है.

Bihar Crime News: नालंदा में मामूली विवाद को लेकर बदमाशों ने एक युवक को गोली मर दी है. माइस घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया है. गोली लगने से घायल युवक को लोगों ने आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया, जहां पर युवक की हालत गंभीर बनी हुई है. वहीं फिलहाल इस मामले में पुलिस जांच में जुटी है.

गोलीबारी से दहशत

दरअसल, यह घटना नालंदा जिला के सारे थाना क्षेत्र का है. बताया जा रहा है कि दो युवकों के बीच ताड़ी पीने को लेकर विवाद हो गया. इसके बाद देखते ही देखते फायरिंग होने लगी. गोलीबारी के आवाज सुनकर आसपास के लोग डर गए. इस घटना में गोली लगने के कारण एक युवक बुरी तरह जख्मी हो गया है. जख्मी युवक का नाम मिथुन कुमार है. घायल युवक को इलाज के लिए बिहारशरीफ सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां से डॉक्टरों ने उसे बेहतर उपचार के लिए पावापुरी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया है.

Also Read: Bihar News: अररिया के मलहरिया गांव में मिली लाश, हत्या की आशंका, जांच में जुटी पुलिस

घटना की जांच में जुटी पुलिस

इस घटना के बारे में सदर डीएसपी नुरुल हक ने बताया कि मिथुन कुमार और सर्वोतम कुमार के बीच ताड़ी पीने को लेकर विवाद हुआ था, जिसके बाद सर्वोतम कुमार ने मिथुन कुमार को गोली मार दी. इस दौरान कई राउंड गोलियां भी चलाई गई. फिलहाल घायल मिथुन कुमार को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है. पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है. पुलिस ने सर्वोतम कुमार की गिरफ्तारी के लिए ताबड़तोड़ छापेमारी कर रही है. वहीं घटना के बाद परिजनों में दहशत का माहौल है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

राधेश्याम कुशवाहा ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से MJ (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म) की शिक्षा प्राप्त करने के बाद अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत भोपाल से प्रकाशित राज एक्सप्रेस समाचार पत्र से की. इसके बाद उन्होंने समय जगत, राजस्थान पत्रिका और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं. वर्तमान में वे प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म, अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 13 वर्षों का अनुभव रखने वाले राधेश्याम कुशवाहा को ज्योतिष शास्त्र, पंचांग गणना, ग्रह गोचर, नक्षत्र परिवर्तन, व्रत-त्योहारों की तिथियों तथा शुभ मुहूर्तों का गहन ज्ञान है. अपनी विशेषज्ञता के आधार पर वे धर्म-अध्यात्म और राशिफल से जुड़ी सटीक, तथ्यपरक एवं विश्वसनीय खबरें लिखते हैं. धार्मिक ग्रंथों के अध्ययन में उनकी विशेष रुचि है. इसके अलावा राजनीति, अपराध और प्रेरणादायक (पॉजिटिव) विषयों पर लेखन में भी उनकी गहरी रुचि है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >