'सॉरी मम्मी-पापा काफी कोशिशों...' सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवक ने की खुदकुशी, छोड़ा सुसाइड नोट

Suicide News: बिहारशरीफ के उत्तरी मलबिगहा मोहल्ले में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे विपिन कुमार ने मंगलवार को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. आत्महत्या से पहले उसने एक सुसाइड नोट लिखा और पांच घंटे का वीडियो रिकॉर्ड किया, जिसमें उसने अपनी असफलताओं और मानसिक तनाव का जिक्र किया.

Suicide News: बिहार में बेरोजगारी की मार झेल रहे एक युवा की दर्दनाक कहानी सामने आई है. बिहारशरीफ जिले के इस्लामपुर उत्तरी मलबिगहा मोहल्ले में मंगलवार को विपिन कुमार नामक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. मृतक बीए पास था और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा था, लेकिन सफलता न मिलने से वह मानसिक तनाव में था.

कमरे में मिला सुसाइड नोट, मोबाइल में रिकॉर्ड हुआ मौत का वीडियो

परिवार के मुताबिक, विपिन कई दिनों से डिप्रेशन में था. मंगलवार को जब वह काफी देर तक कमरे से बाहर नहीं आया, तो उसकी मां उसे देखने गईं. दरवाजा अंदर से बंद था. जब आवाज देने पर कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली, तो आसपास के लोगों की मदद से दरवाजा तोड़ा गया. अंदर का नजारा देखकर सभी सन्न रह गए. विपिन का शव फंदे से लटक रहा था.

पुलिस को मौके से एक सुसाइड नोट मिला, जिसमें विपिन ने लिखा था:

“काफी कोशिशों के बावजूद मैं सरकारी नौकरी नहीं पा सका. यह असफलता मुझे अंदर से तोड़ चुकी है. पापा, मम्मी, भैया, भाभी और पूरे परिवार को मुझसे जो भी तकलीफ हुई हो, उसके लिए माफ कर देना.”

सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि युवक ने आत्महत्या से पहले अपने मोबाइल में पांच घंटे का वीडियो रिकॉर्ड किया था, जिसमें वह अपनी भावनाएं व्यक्त कर रहा था.

बेरोजगारी बनी युवाओं के लिए संकट

थानाध्यक्ष अनिल कुमार पांडेय ने बताया कि पुलिस ने शव को बरामद कर जांच शुरू कर दी है. इस घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया है. पिता दयानंद प्रसाद का रो-रोकर बुरा हाल है. बिहार में बेरोजगारी एक गंभीर समस्या बनी हुई है. सरकारी नौकरियों की कमी और प्रतियोगी परीक्षाओं में बढ़ती प्रतिस्पर्धा के कारण युवा मानसिक तनाव का शिकार हो रहे हैं.

Also Read: बिहार की ‘लेडी सिंघम’ IPS काम्या मिश्रा की प्रेम कहानी, जिनका इस्तीफा हाल ही में मोदी सरकार ने किया है मंजूर

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >