जदयू व भाजपा के जिला अध्यक्षों पर एफआइआर

बिहारशरीफ : आचार संहिता उल्लंघन के मामले में जदयू जिलाध्यक्ष सियाशरण ठाकुर व भाजपा जिलाध्यक्ष इ रविशंकर प्रसाद सिंह पर गिरियक थाने में एफआइआर दर्ज करायी गयी है. जदयू जिलाध्यक्ष पर सोमवार को व भाजपा जिलाध्यक्ष इ रविशंकर प्रसाद सिंह पर मंगलवार को एफआइआर दर्ज की गयी है. आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद […]

बिहारशरीफ : आचार संहिता उल्लंघन के मामले में जदयू जिलाध्यक्ष सियाशरण ठाकुर व भाजपा जिलाध्यक्ष इ रविशंकर प्रसाद सिंह पर गिरियक थाने में एफआइआर दर्ज करायी गयी है. जदयू जिलाध्यक्ष पर सोमवार को व भाजपा जिलाध्यक्ष इ रविशंकर प्रसाद सिंह पर मंगलवार को एफआइआर दर्ज की गयी है. आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद भी उक्त नेताओं द्वारा बिना अनुमति के बैनर-पोस्टर का इस्तेमाल वाहनों में की जा रही है.
साथ ही सूचना के बाद भी जगह-जगह लगाये गये बैनर-पोस्टर को नहीं हटाया गया है. मेयर सुधीर कुमार पर भी एफआइआर दर्ज करायी गयी थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >