ठनका गिरने से दो लोगों की हुई मौत

बिहारशरीफ : आंधी व बारिश के दौरान ठनका गिरने से दीपनगर थाना क्षेत्र के बियावानी गांव के दो युवकों की मौत हो गयी. बियावानी निवासी इंद्रदेव यादव उर्फ साधु यादव के 22 वर्षीय पुत्र नीशू कुमार एवं धर्मेद्र उर्फ कल्लू यादव के 14 वर्षीय पुत्र रौशन कुमार बारिश के दौरान मघड़ा खंधा में भैंस चरा […]

बिहारशरीफ : आंधी व बारिश के दौरान ठनका गिरने से दीपनगर थाना क्षेत्र के बियावानी गांव के दो युवकों की मौत हो गयी. बियावानी निवासी इंद्रदेव यादव उर्फ साधु यादव के 22 वर्षीय पुत्र नीशू कुमार एवं धर्मेद्र उर्फ कल्लू यादव के 14 वर्षीय पुत्र रौशन कुमार बारिश के दौरान मघड़ा खंधा में भैंस चरा रहा था.

बारिश से बचने के लिए दोनों युवक पास के ही पीपल के पेड़ के नीचे छिप गये थे. इसी दौरान पीपल के पेड़ पर ठनका गिर गया. ठनका की चपेट में आने से दोनों युवकों की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >