होमियोपैथिक चिकित्सक के घर भीषण चोरी

पंद्रह हजार नकद सहित दो लाख के आभूषण ले चंपत हुए चोर अज्ञात के खिलाफ कांड दर्ज,गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी जारी बिहारशरीफ : होमियोपैथिक चिकित्सक के घर भीषण चोरी की घटना घटी है. घर से पंद्रह हजार रुपये नकद के अलावे दो लाख के आभूषण ले भागने में बदमाश कामयाब रहे.घटना लहेरी थाना क्षेत्र के […]

पंद्रह हजार नकद सहित दो लाख के आभूषण ले चंपत हुए चोर
अज्ञात के खिलाफ कांड दर्ज,गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी जारी
बिहारशरीफ : होमियोपैथिक चिकित्सक के घर भीषण चोरी की घटना घटी है. घर से पंद्रह हजार रुपये नकद के अलावे दो लाख के आभूषण ले भागने में बदमाश कामयाब रहे.घटना लहेरी थाना क्षेत्र के पटेल नगर(डीएम कॉलोनी)मुहल्ले में शनिवार की देर रात्रि घटी. बदमाशों ने घर के मुख्य दरवाजे सहित पांच तालों को तोड़ कर उक्त घटना को अंजाम दिया है.
घटना की विस्तृत जानकारी देते हुए चिकित्सक विनोद कुमार ने बताया कि वह शनिवार को एक शादी में भाग लेने नूरसराय थाना क्षेत्र के परिऔना गांव गये थे.रविवार की सुबह जब घर लौटे तब घर के सभी ताले टूटे हुए थे.अंदर रखा गोदरेज अलमारी भी टूटा था.गोदरेज में रखे करीब दो लाख के आभूषण व पंद्रह हजार रुपये गायब थे.घटना की जानकारी संबंधित थाना पुलिस को दी गयी.
जानकारी के बाद मौके पर पहुंची थाना पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना कर संलिप्त अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी करने में जुटी है.पुलिस का दावा है कि घटना में संलिप्त सभी अपराधियों की गिरफ्तारी निकट भविष्य में कर ली जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >