बिहारशरीफ : ऑटो सवार युवक को अज्ञात अपराधियों ने गोली मार कर हत्या कर दी. घटना हरनौत थाना क्षेत्र के लोहड़ा गांव में सोमवार की देर संध्या घटी. मृतक की पहचान लोहड़ा गांव निवासी राजू कुमार की रूप में की गयी है. यह घटना हरनौत थाना क्षेत्र लोहड़ा गांव के समीप घटी मृतक की पहचान लोहड़ा गांव निवासी राजू कुमार के रूप में की गयी.
घटना के विरोध में स्थानीय लोगों के द्वारा सड़क को जाम कर दिया गया है. घटना की सूचना पाकर हरनौत थाना पुलिस पहुंच कर सड़क जाम कर रहे लोगों को समझा-बुझाने में जुटी है.
