बिहारशरीफ : हथियारबंद अपराधियों ने रात में घर के पास सो रहे एक बुजुर्ग को गोली मार दी.घटना अस्थावां थाना क्षेत्र अंतर्गत अस्थावां गांव में शुक्रवार की मध्य रात्रि घटी.घटना के बाद ग्रामीण व पुलिस के सहयोग से घायल कोइलाज के लिए सदर अस्पताल में भरती कराया गया है.
घटना के संबंध में बताया जाता है कि गांव निवासी 75 वर्षीय जयराम यादव शुक्रवार की रात्रि घर के समीप दालान में सोये हुए थे.गांव के ही दो व्यक्तियों द्वारा उन्हें गोली मार दी गयी.बुजुर्ग ने बताया कि घटना को अंजाम देने वाले दोनों व्यक्तियों को वह जानते हैं. यह घटना एक पुरानी दुश्मनी को लेकर अंजाम दिया गया है. इस संबंध में संबंधित थाने में एक कांड दर्ज किया गया है.पुलिस मामले की जांच करने में जुटी है.
