रामचंद्रपुर व अस्थावां सब स्टेशनों से चार दिनों तक बिजली बाधित रहेगी

बिहारशरीफ : गरमी की मार ङोल रहे विद्युत उपभोक्ताओं को आने वाले दिनों में करारा झटका लग सकता है. गुरुवार से लेकर रविवार तक रामचंद्रपुर व अस्थावां पावर सब स्टेशन के उपभोक्ताओं को विद्युत कटौती की मार सहनी पड़ेगी. इन चार दिनों में उक्त पावर सब स्टेशन के उपभोक्ताओं को सुबह 10 बजे से संध्या […]

बिहारशरीफ : गरमी की मार ङोल रहे विद्युत उपभोक्ताओं को आने वाले दिनों में करारा झटका लग सकता है. गुरुवार से लेकर रविवार तक रामचंद्रपुर व अस्थावां पावर सब स्टेशन के उपभोक्ताओं को विद्युत कटौती की मार सहनी पड़ेगी.
इन चार दिनों में उक्त पावर सब स्टेशन के उपभोक्ताओं को सुबह 10 बजे से संध्या चार बजे तक बगैर विद्युत आपूर्ति के गुजरना होगा. विभागीय अभियंता ने बताया कि दोनों पावर सब स्टेशन में मेंटेनेंस का कार्य किया जाना है, जिसके लिए उक्त समय के लिए विद्युत आपूर्ति को बाधित रखा जायेगा.
रामचंद्रपुर पावर सब स्टेशन से आठ फीडरों को विद्युत आपूर्ति की जाती है. शहर के दक्षिणी भाग के लोगों को इससे काफी परेशानी उठानी पड़ेगी. वहीं अस्थावां में 33 केवी में कार्य होने के कारा ग्रामीण उपभोक्ताओं को विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >