बिहारशरीफ : जिले में धान अधिप्राप्ति का कार्य समाप्त हुए लगभग एक माह से अधिक बीत जाने के बावजूद अधिप्राप्ति कार्य में हुई गड़बड़ियों से संबंधित पैक्स को निजात मिलने की उम्मीद कम दिख रही है. पिछले दिनों जिला स्तरीय जांच दल द्वारा जिले के विभिन्न पैक्स में धान अधिप्राप्ति से जुड़े कार्यो का विस्तृत रूप से किये गये जांच में कुल 96 पैक्स में गड़बड़ियां चिह्न्ति की गयी है.
धान अधिप्राप्ति के मामले में विभिन्न पैक्स द्वारा बाढ़ राहत एवं फसल क्षति की राशि प्राप्त करने वाले किसानों से भी धान अधिप्राप्ति किया गया है. जांच दल द्वारा इस गलत माना जा रहा है. वहीं संबंधित पैक्स का इस संबंध में अपना अलग तर्क है. उनका कहना है कि जिला प्रशासन द्वारा न तो पैक्स अध्यक्षों को फसल क्षति की कोई सूची उपलब्ध करायी गयी और न तो इस संबंध में कोई दिशा-निर्देश ही दिया गया.
फिलहाल गड़बड़ी के मामले में संबंधित सभी पैक्स के विभाग द्वारा स्पष्टीकरण की मांग की गई है. संतोषजनक जवाब नहीं दिये जाने पर पैक्स को निलंबित किये जाने के साथ भविष्य में धान अधिप्राप्ति कार्य से वंचित भी किया जा सकता है. पैक्स पर अन्य कानूनी कार्रवाई भी की जा सकती है. हालांकि कई पैक्स में अन्य प्रकार की त्रुटियां भी पायी गयी है.
प्रखंड का नाम त्रुटि पाये गये पैक्स
बेन -अरावां, बारा, एकसारा, खैरा
रहुई-सुपासंग, पैठना
गिरियक-चोरसुआ, पुरैनी, गाजीपुर
एकंगरसराय-गोमहर, मंडाछ
बिंद-उतरथु, कथराही, बिंद, जयसारी, जहाना, लोदीपुर
सरमेरा-धनुकी,ससौर,चेरो,इसुआ,सरमेरा,मीरनगर
थरथरी-क्रयकेंद्र थरथरी,अस्ता,थरथरी,कचहरिया, जैतपुर,छरियारी,नारायणपुर
बिहारशरीफ-डुमरावां,सिंगथु,तिउरी,मुरौरा,तुंगी,धबिलापुर,मेधी नगवां,नकरपुरा,तेतरावां,पावा,परोहा,सरबहदी तथा व्यापार मंडल
अस्थावां-ओइयाव, मुर्गियाचक, कटहरी,जाना,जीयर,ओंदा,सारे
हिलसा-अकबरपुर,कोटावां,वारा,चिकसौरा,योगीपुर,कावा,पूना,इंदौत,कामता,कपसियावां,अप्पा,अषाढ़ी,मिर्जापुर,जूनियार तथा एसएफसी हिलसा
सिलाव-नीरपुर,बड़ाकर, सूरजपुर, गोरावां, सहवैत, गोरमा, पावाडीह, नानंद, माहुरी, घोस्तावां, करियन्ना, कूल फतेहपुर, बड़गांव, धरहरा
चंडी-हसनी, चंडी, भगवानपुर, नरसंडा, सालेपुर, सरथा, अरौत, बढ़ौना, तुलसीगढ़, रुखाई, गंगौरा, माधोपुर, महकार, बेलछी पैक्स
नगरनौसा-अरियावां, खजुरा तथा गोरायपुर पैक्स
