पुरानी रंजिश में दो गुटों के बीच गोलीबारी

बिहारशरीफ (नालंदा) : पुरानी रंजिश को लेकर मंगलवार को दो गुट आमने-सामने आ गये. इस दौरान दोनों गुटों की ओर से गोलीबारी भी की गयी. उपद्रवियों द्वारा मौके पर ईंट-पत्थर भी चलाये गये. इस घटना में गोली लगने से एक व्यक्ति आंशिक रूप से जख्मी हो गया. सदर एसडीपीओ शम्स अफरोज ने टेलीफोन पर बताया […]

बिहारशरीफ (नालंदा) : पुरानी रंजिश को लेकर मंगलवार को दो गुट आमने-सामने आ गये. इस दौरान दोनों गुटों की ओर से गोलीबारी भी की गयी. उपद्रवियों द्वारा मौके पर ईंट-पत्थर भी चलाये गये.
इस घटना में गोली लगने से एक व्यक्ति आंशिक रूप से जख्मी हो गया. सदर एसडीपीओ शम्स अफरोज ने टेलीफोन पर बताया कि घटना के बाद कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. घटना जिले के सारे थाना क्षेत्र के झमटा गांव में घटी.
बताया जाता है कि गांव निवासी कारू पासवान उर्फ विशुनदेव पासवान का धनंजय पासवान व जितन पासवान से पुरानी अदावत चली आ रही थी. गत दिनों दोनों गुटों के बीच हिंसक झड़प की घटना घटी थी.
मंगलवार को दोनों गुट गांव में ही भिड़ गये. घटना की जानकारी के बाद सदर एसडीपीओ शम्स अफरोज घटनास्थल पर पहुंच कर घटना में संलिप्त लोगों की गिरफ्तारी में जुट गये.
एसडीपीओ ने बताया कि इस गोलीबारी की घटना में रघुवीर नामक व्यक्ति घायल हुआ है. गोली उसके हाथ को छूते हुए निकल गयी. घटना में नित्यानंद कुमार व रामनंदन पासवान भी घायल हुए हैं. पुलिस द्वारा आरोपितों की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >