हादसों में छात्र सहित चार लोगों की मौत

बिहारशरीफ/नूरसराय : पिछले 24 घंटे के दौरान जिले में घटी विभिन्न हादसों में एक छात्र सहित चार की मौत हो गयी. शुक्रवार की संध्या शहर के फायर ब्रिगेड कार्यालय के पास एक अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार एक युवक की मौत हो गयी. मृतक की पहचान शहर के कागजी मुहल्ला निवासी […]

बिहारशरीफ/नूरसराय : पिछले 24 घंटे के दौरान जिले में घटी विभिन्न हादसों में एक छात्र सहित चार की मौत हो गयी. शुक्रवार की संध्या शहर के फायर ब्रिगेड कार्यालय के पास एक अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार एक युवक की मौत हो गयी. मृतक की पहचान शहर के कागजी मुहल्ला निवासी मो.आकिब के रूप में की गयी है.
दूसरी घटना में हरनौत थाना क्षेत्र के मोहसी गांव के पास एक टेंपो के पलट जाने से उसपर सवार एक युवक की मौत हो गयी. युवक स्थानीय झींग नगर निवासी राम इश्वर पासवान का पुत्र पिंटू कुमार बताया जाता है.
तीसरी घटना नूरसराय थाना क्षेत्र के भेड़िया गांव के पास शनिवार को घटी.उक्त स्थान पर एक टेंपो व ट्रक की भिड़ंत में टेंपो पर सवार नूरसराय थाना क्षेत्र के जलालपुर गांव निवासी प्रमोद कुमार सिन्हा के 22 वर्षीय पुत्र प्रत्यूष राज की मौत हो गयी.इस हादसे में टेंपो सवार दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गये.बताया जाता है कि टेंपो सवारियों को लेकर नूरसराय जा रहा था.घटना के तत्काल बाद पुलिस ने गंभीर रूप से घायल छात्र को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भरती कराया,जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया.शनिवार को पुलिस ने गोखुलपुर ओपी क्षेत्र के पुरवा नदी के पास से एक 25 अज्ञात युवक का शव बरामद किया है. शव की शिनाख्त नहीं हो पायी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >