सड़क दुर्घटना में एक की मौत, दो जख्मी

इस्लामपुर : इस्लामपुर थाना क्षेत्र के कोरमा पेट्रोल पंप के पास इस्लामपुर-पटना मुख्य मार्ग पर बुधवार की देर संध्या में एक अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार की घटनास्थल पर मौत हो गयी. मृतक की शिनाख्त इस्लामपुर थाना क्षेत्र के खगड़ी बिगहा गांव के 30 वर्षीय राकेश कुमार के रूप में हुई […]

इस्लामपुर : इस्लामपुर थाना क्षेत्र के कोरमा पेट्रोल पंप के पास इस्लामपुर-पटना मुख्य मार्ग पर बुधवार की देर संध्या में एक अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार की घटनास्थल पर मौत हो गयी.
मृतक की शिनाख्त इस्लामपुर थाना क्षेत्र के खगड़ी बिगहा गांव के 30 वर्षीय राकेश कुमार के रूप में हुई है. जबकि एक अन्य सवार सुरेंद्र यादव गंभीर रूप से जख्मी हो गया है.
बाइक सवार एकंगरसराय बाजार से अपने घर इस्लामपुर लौट रहा था कि रास्ते में घटना घट गयी. बुधवार की ही संध्या में नौरंगा पुल के पास एक सड़क दुर्घटना में विजय कुमार नामक एक व्यक्ति गंभीर रूप से जख्मी हो गया

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >