बिहारशरीफ (नालंदा) : शहर में चल रहे मच्छर भगाओ मुहिम के तहत मंगलवार को 12 वार्डो में दवा का छिड़काव शुरू हो रहा है. यह जानकारी नगर प्रबंधक नरोत्तम कुमार साम्राज्य ने दी.
उन्होंने बताया कि बढ़ते मच्छरों को देखते हुए मंगलवार को वार्ड संख्या 25, 26, 27, 28, 29, 30, 31, 32, 33, 34, 35 एवं 36 में निगम में उपलब्ध स्प्रे मशीनों से दवा का छिड़काव कराया जायेगा. इस दौरान नालों में पनप रहे मच्छरों सहित इसके लार्वा को नष्ट करने के लिए सघन स्तर पर दवा का छिड़काव कराने के लिए मशीन ऑपरेटर को निर्देश दिया गया है.
