नालंदा : बहन की मौत के बाद बहनोई को मार डाला

बिहारशरीफ (नालंदा) : बहन की मौत के बाद साले ने बहनोई की हत्या कर दी. पत्नी को मुखाग्नि देने के बहाने दामाद को बुलाकर ससुरालवालों ने जहर देकर उसकी हत्या कर दी. घटना नूरसराय थाना इलाके के मेयार गांव की है. हत्या के बाद ससुरालवालों ने युवक के शव को चंडी थाना इलाके के नरसंडा […]

बिहारशरीफ (नालंदा) : बहन की मौत के बाद साले ने बहनोई की हत्या कर दी. पत्नी को मुखाग्नि देने के बहाने दामाद को बुलाकर ससुरालवालों ने जहर देकर उसकी हत्या कर दी. घटना नूरसराय थाना इलाके के मेयार गांव की है. हत्या के बाद ससुरालवालों ने युवक के शव को चंडी थाना इलाके के नरसंडा गांव की सड़क के किनारे फेंक दिया.

परिजनों ने बताया कि रविवार की देर शाम मृतक मिथुन पासवान की पत्नी सुनीता देवी ने आत्महत्या कर ली थी. इसके बाद महिला के शव को लेकर मायके वाले मेयार गांव चले आये थे. इसके बाद दाह-संस्कार के लिए युवक को बुलाया और हत्या कर दी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >