अस्तित्व बचाने की कवायद है कांग्रेस का सदस्यता अभियान : राजीव रंजन

बिहारशरीफ : कांग्रेस द्वारा शुरू किये जानेवाले सदस्यता अभियान को हवाबाजी बताते हुए भाजपा प्रवक्ता सह पूर्व विधायक राजीव रंजन ने कहा कि बिहार में कांग्रेस एक ऐसी पार्टी बन चुकी है, जिससे खुद इनके नेता ही पीछा छुड़ाना चाहते हैं. ऐसे में इनके द्वारा शुरू किये जानेवाले सदस्यता अभियान का भगवान ही मालिक है. […]

बिहारशरीफ : कांग्रेस द्वारा शुरू किये जानेवाले सदस्यता अभियान को हवाबाजी बताते हुए भाजपा प्रवक्ता सह पूर्व विधायक राजीव रंजन ने कहा कि बिहार में कांग्रेस एक ऐसी पार्टी बन चुकी है, जिससे खुद इनके नेता ही पीछा छुड़ाना चाहते हैं. ऐसे में इनके द्वारा शुरू किये जानेवाले सदस्यता अभियान का भगवान ही मालिक है. कांग्रेस बिहार में अपने वजूद की लड़ाई लड़ रही है.

अस्तित्व बचाये रखने के लिए उनलोगों ने सदस्यता अभियान के नाम से एक नयी हवाबाजी शुरू की है. उन्हें पता है कि बिहार की जनता भ्रष्टाचारियों को थोड़ा भी पसंद नही करती और रही-सही कसर इनके युवराज के पिछले बयानों ने पूरी कर रखी है. सर्जिकल स्ट्राइक और धारा 370 पर इनके शीर्ष नेताओं के बयानों को लेकर भी जनता के मन में काफी आक्रोश है.
लोगों ने देखा है कि कैसे कश्मीर जैसे महत्वपूर्ण मसले पर राहुल पाकिस्तान के पोस्टर ब्वाय बने हुए हैं. कैसे इनके बयानों के आधार पर पाकिस्तान दुनिया में भारत को बदनाम करने की कोशिश कर रहा है. जनता को यह भी याद है कि सेनाध्यक्ष को गली का गुंडा बताने वाले नेता भी इन्हीं के हैं. कांग्रेस नेताओं को भी पता है कि जनता इन मुद्दों पर इन्हें जरूर घेरेगी. इस मौके पर कौशलेंद्र कुमार उर्फ छोटे मुखिया, प्रवीला देवी, राजेश्वर प्रसाद सिंह आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >