एकाउंट से उड़ाये एक लाख 23 हजार

हिलसा (नालंदा) : बिना निकासी किये एक खाताधारक के मोबाइल पर मैसेज आते ही उसके होश उड़ गये. एकाउंट से एक लाख 23 हजार रुपये की किसी ने फर्जी निकासी कर ली. चंडी थाना क्षेत्र के अकैड़ गांव निवासी स्व. महावीर चौधरी के पुत्र सीता चौधरी वर्तमान में हिलसा शहर के न्यू मोहल्ला गबड़ापर में […]

हिलसा (नालंदा) : बिना निकासी किये एक खाताधारक के मोबाइल पर मैसेज आते ही उसके होश उड़ गये. एकाउंट से एक लाख 23 हजार रुपये की किसी ने फर्जी निकासी कर ली. चंडी थाना क्षेत्र के अकैड़ गांव निवासी स्व. महावीर चौधरी के पुत्र सीता चौधरी वर्तमान में हिलसा शहर के न्यू मोहल्ला गबड़ापर में प्रवास कर रहे हैं. भारतीय स्टेट बैंक के नियमित खाताधारक थे. मंगलवार को इनके मोबाइल पर एकाउंट से पैसा निकासी का मैसेज आया.

मैसेज पढ़ते ही बेचैनी हो गयी और अपना पासबुक लेकर दौड़े शहर के योगीपुर मोड़ स्थित भारतीय स्टेट बैंक पहुंचे, जहां पासबुक अपटूडेट कराते ही खाताधारक के होश उड़ गये. इस संबंध में पीड़ित के द्वारा हिलसा थाने में एफआइआर दर्ज करायी गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >