टाटा मैजिक व बस की टक्कर में दो जख्मी, आक्रोशित लोगों ने बस को पकड़ा, चालक फरार

बिहारशरीफ : दीपनगर थाना के राजगीर मोड़ के समीप बस व टाटा मैजिक की टक्कर में पिकअप चालक एवं उप चालक बुरी तरह से जख्मी हो गये. यह घटना गुरुवार की दोपहर करीब ढ़ाई बजे घटी. जख्मी चालक पटना जिले के बख्तियारपुर निवासी रामदेव पासवान के 35 वर्षीय पुत्र बसंत पासवान एवं जख्मी उप चालक […]

बिहारशरीफ : दीपनगर थाना के राजगीर मोड़ के समीप बस व टाटा मैजिक की टक्कर में पिकअप चालक एवं उप चालक बुरी तरह से जख्मी हो गये. यह घटना गुरुवार की दोपहर करीब ढ़ाई बजे घटी.

जख्मी चालक पटना जिले के बख्तियारपुर निवासी रामदेव पासवान के 35 वर्षीय पुत्र बसंत पासवान एवं जख्मी उप चालक बख्तियारपुर निवासी 31 वर्षीय राजेश कुमार है. इधर, घटना की सूचना पाकर दीपनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची. तत्पश्चात, दोनों जख्मी को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया. चिकित्सकों ने बताया कि दोनों जख्मी की स्थिति खतरे से बाहर है.
सदर अस्पताल में जख्मी मैजिक चालक बसंत पासवान ने बताया कि वह एक व्यक्ति के इंतजार में राजगीर मोड़ के समीप अपने वाहन को खड़ा कर इंतजार कर रहा था. इसी दौरान राजगीर की ओर से तेज गति से आ रही यात्री बस ने उनके मैजिक वाहन में जबर्दस्त टक्कर मार दिया. इधर, घटना से आक्रोशित लोगों ने मौके से भाग रहे बस को खदेड़कर पकड़ लिया.
लेकिन बस का चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया. आक्रोशित ग्रामीणों का कहना था कि इस मार्ग पर स्पीड ब्रेकर नहीं बनाये जाने से आये दिन वाहन हादसा होते रहता है. कई बार स्पीड ब्रेकर की मांग की गयी, लेकिन प्रशासन के पदाधिकारियों ने इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया है. थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि इस संबंध में जख्मी ने प्राथमिकी के लिए आवेदन दिया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >