तालाब से बरामद किशोरी के शव की हुई पहचान

बिहारशरीफ : सोहसराय थाने के आशानगर सूर्य मंदिर तालाब से रविवार को बरामद किशोरी के शव की पहचान हो गयी है. थानाध्यक्ष सुबोध कुमार ने बताया कि परिजनों ने फोटो से उसकी पहचान की. तत्पश्चात, कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव को दाह-संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया गया है. उन्होंने बताया कि […]

बिहारशरीफ : सोहसराय थाने के आशानगर सूर्य मंदिर तालाब से रविवार को बरामद किशोरी के शव की पहचान हो गयी है. थानाध्यक्ष सुबोध कुमार ने बताया कि परिजनों ने फोटो से उसकी पहचान की. तत्पश्चात, कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव को दाह-संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया गया है. उन्होंने बताया कि मृतका नूरसराय निवासी धर्मेंद्र कुमार की 16 वर्षीया पुत्री कोमल कुमारी है. वह वर्तमान में कटहल टोला मोहल्ले में किराये के मकान में रहकर पढ़ाई करती थी. घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >