नालंदा : फायरिंग में दंपती समेत तीन जख्मी

बिहारशरीफ (नालंदा) : सरमेरा थाने के छोटी मलावां गांव में सोमवार की देर रात नववर्ष के जश्न में डांस पार्टी के दौरान हुई फायरिंग में दंपती समेत तीन लोग जख्मी हो गये. जख्मी लोगों में मलावां गांव निवासी पप्पू कुमार, उनकी पत्नी सीमा देवी व रोहित कुमार हैं. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि अशोक महतो के […]

बिहारशरीफ (नालंदा) : सरमेरा थाने के छोटी मलावां गांव में सोमवार की देर रात नववर्ष के जश्न में डांस पार्टी के दौरान हुई फायरिंग में दंपती समेत तीन लोग जख्मी हो गये. जख्मी लोगों में मलावां गांव निवासी पप्पू कुमार, उनकी पत्नी सीमा देवी व रोहित कुमार हैं.

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि अशोक महतो के दालान में पार्टी रखी गयी थी. दर्जन भर से अधिक लोग डीजे की धुन पर डांस कर रहे थे. कुछ लोग शराब के नशे में थे. इसी दौरान गांव के रोहित व पप्पू ने डीजे की तेज आवाज को कम करने को कहा तो पप्पू, उनकी पत्नी सीमा व रोहित पर फायरिंग कर दी.

इससे तीनों जख्मी हो गये. सदर अस्पताल से रोहित व पप्पू को पटना रेफर किया गया है. थानाध्यक्ष राकेश ने बताया कि जख्मी सीमा देवी ने सात लोगों पर नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >