नालंदा : बेन में किसान की गोली मारकर हत्या

बेन/परबलपुर (नालंदा) : बेन थाने के कृपागंज गांव में शनिवार की देर रात बदमाशों ने श्याम सुंदर सिंह के करीब 35 वर्षीय पुत्र मिथलेश कुमार की हत्या कर दी. मृतक के छोटे भाई धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि मैं अपने पिता के साथ बेन बाजार गया था. घर लौटने पर मालूम हुआ कि पटवन के […]

बेन/परबलपुर (नालंदा) : बेन थाने के कृपागंज गांव में शनिवार की देर रात बदमाशों ने श्याम सुंदर सिंह के करीब 35 वर्षीय पुत्र मिथलेश कुमार की हत्या कर दी.
मृतक के छोटे भाई धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि मैं अपने पिता के साथ बेन बाजार गया था. घर लौटने पर मालूम हुआ कि पटवन के लिए लगा मोटर बंद है. इसके बाद पिता केबिन पर गये तो देखा कि वहां मिथलेश नहीं है. पास में ही लगी चौकी पर खून के छींटे थे.
इधर-उधर तलाशने के बाद पिता के साथ केबिन पर गया जहां से थोड़ी दूर पर खंधे में धान लगे खेत में मिथलेश का शव मिला. वहीं, घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने सदर अस्पताल में शव के पोस्टमार्टम के बाद बिहारशरीफ-हिलसा मुख्य मार्ग को बेन मोड़ के समीप जाम कर हंगामा किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >