बिहारशरीफ : बिहार थाना क्षेत्र के नयी सराय मोहल्ला स्थित चौधरी कॉलोनी में गैस सिलिंडर फटने से छह लोग जख्मी हो गये. घटना सोमवार की देर शाम मकान मालिक मुन्ना प्रसाद के यहां घटी. लोगों में मकान मालिक मुन्ना प्रसाद की पत्नी 41 वर्षीया अनिता देवी एवं किरायेदार 45 वर्षीय कमलेश कुमार, 38 वर्षीय सुनील […]
बिहारशरीफ : बिहार थाना क्षेत्र के नयी सराय मोहल्ला स्थित चौधरी कॉलोनी में गैस सिलिंडर फटने से छह लोग जख्मी हो गये. घटना सोमवार की देर शाम मकान मालिक मुन्ना प्रसाद के यहां घटी. लोगों में मकान मालिक मुन्ना प्रसाद की पत्नी 41 वर्षीया अनिता देवी एवं किरायेदार 45 वर्षीय कमलेश कुमार, 38 वर्षीय सुनील कुमार, 18 वर्षीया मंजू कुमारी, 20 वर्षीया गुड़िया कुमारी एवं 14 वर्षीय प्रभाष राज शामिल हैं. घटना के तुरंत बाद मोहल्लेवासियों ने सभी झुलसे को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया. इधर, चिकित्सकों ने मकान मालकिन अनिता देवी को बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया है. घटना के प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि रोजाना की तरह मुन्ना प्रसाद के किरायेदार गुड़िया व मंजू घर में छोटा गैस सिलिंडर पर खाना बना रही थी.
इसी दौरान सिलिंडर तेज आवाज के साथ फट गया. इसके बाद पास में बैठे मकान मालकिन समेत छह किरायेदार बुरी तरह से झुलस गये. तेज धमाके के साथ सिलिंडर फटने की आवाज से मोहल्लेवासियों को किसी अप्रिय घटना की आशंका हुई. आवाज सुनते ही मुन्ना प्रसाद के मकान की ओर दौड़ गये. मोहल्लेवासी जब मकान के अंदर गये तो अंदर का दृश्य देखकर चौंक गये. सभी जख्मी बुरी तरह से चीख चिल्ला रहे थे. सबसे बुरी तरह से अनिता देवी झुलसी थी. इधर, सदर अस्पताल के आकस्मिक कक्ष में एक साथ झुलसे छह मरीजों के भर्ती कराये जाने के बाद वहां अफरातफरी मच गयी.
पोस्ट ऑफिस व रामचंद्रपुर से तलवारों की बड़ी खेप बरामद
युवक का सिर फोड़ा, दो लोगों पर प्राथमिकी दर्ज
वामदलों के दो नेताओं पर होगी कार्रवाई
एसपी के वाहन को प्रजातंत्र चौक पर रोका
सिपाही ने महादलित परिवार पर बोला हमला, एक की गयी जान
मरीज को दी नकली एंटीरैबीज, सीएस की जांच में हुआ खुलासा
स्टॉक से पीड़ित के नाम पर निर्गत नहीं हुआ एंटी रैबीज, तीन सदस्यीय टीम करेगी एएनएम की भूमिका की जांच
बक्सर प्रभात
झाड़-फूंक के बहाने ठगी करने वाले ढोंगी बाबाओं पर कार्रवाई की तलवार
दो बच्चों की मौत के पीछे झाड़-फूंक की बात आ रही सामने
पिछले दिनों जिले के कोरानसराय के एक दलित परिवार के दो बच्चों की मौत के पीछे भी झाड़-फूंक की बात सामने आयी है. दो दिन पूर्व डीएम व एसपी ने जब उक्त मामले की जांच की तो यह बात सामने आया कि प्रभावित परिवार बीमार बच्चों का इलाज नहीं कराकर उनका झाड़-फूंक करवा रहे थे. इस बात का खुलासा कोरानसराय गांव की दूसरी महिलाओं ने डीएम एसपी के समक्ष किया है. महिलाओं ने दोनों वरीय अधिकारियों को बताया है कि दोनों बच्चों का झाड़ फूंक कराया जा रहा था.
सीबीएसई की जगह एनटीए लेगा यूजीसी नेट
आठ शहरों में सेंटर
शहर केंद्र कोड
औरंगाबाद बीआरओ-1
भागलपुर बीआरओ-2
बिहारशरीफ बीआरओ-3
दरभंगा बीआरओ-4
गया बीआरओ-5
मुजफ्फरपुर बीआरओ-6
पटना बीआरओ-7
पूर्णिया बीआरओ-8
नेट पास अभ्यर्थी बन सकेंगे सहायक प्रोफेसर : यूजीसी के दिशा-निर्देश के मुताबिक, कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में सहायक प्रोफेसर पद पर आवेदन के लिए न्यूनतम पात्रता मानदंड में नेट पास करना जरूरी है. 11 जुलाई, 2009 से पहले एम फिल या पीएचडी के लिए पंजीकृत अभ्यर्थी अगर सहायक प्रोफेसर पद की पात्रता के लिए निर्धारित अन्य शर्तों को पूरा करते हैं तो उनके लिए इस पद के लिए अनिवार्य नेट पास करना जरूरी नहीं.
नेट निकालने के बाद अभ्यर्थी को संबंधित राज्यों की यूनिवर्सिटी में इंटरव्यू के आधार पर सहायक प्रोफेसर पद पर ज्वाइन कर सकते हैं.
छपरा के एएसआई के खाते से निकाले Rs 80000 अपराधी ने अपनी मां के खाते में किये ट्रांसफर